Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
शादी में चाहिये खूबसूरत बाल तो रोज़वॉटर है काफी फायदेमंद, जानें कैसे करें यूज़

रोज वॉटर ना सिर्फ चेहरे के लिये ही फायदेमंद है बल्कि बालों की भी सारी समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। इसमें कोई कैमिल नहीं पाया जाता है इसलिये यह काफी फायदेमंद होता है और लोग इस पर आंख बंद कर के विश्वास भी करते हैं। अगर आपके बालों में कोई भी समस्या है तो आज हम आपको कुछ हेयर मास्क बनाना सिखाएंगे जिसे आप आराम से यूज कर के अपनी बालों की समस्या से निजात पा सकती हैं।

यही नहीं अगर आपकी शादी होने वाली है और आप अपने बालों को शाइनी बनाना चाहती हैं, तो रोज वॉटर का यूज़ आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। इन डीआईवाई रेसिपीज़ को बनाने में बिल्कुल समय नहीं लगता और ना ही पैसे खर्च होते हैं। तो आइये जानते हैं रोज वॉटर को यूज़ करने के तरीके...

1.फिज़ी हेयर
रोज वॉटर और एलो वेरा जेल की एक बराबर मात्रा ले लें और इसे सिर पर कॉटन पैड से लगा लें। अपने सिर को 10-15 मिनट तक तब तक मसाज करें जब तक कि आपका सिर इसे सोख ना ले। आधे घंटे इसे सिर पर रखने के बाद सिर को धो लें। बाद में बालों में शैंपू कर लें। इसे महीने में तीन से चार बार लगाएं जिससे बाल और सिर दोंनो ही नरिश हो सकें। एलो वेरा से सिर का मॉइस्चराइजर बना रहेगा और बालों की फिजिनेस दूर होगी।

2. डैमेज हेयर के लिये
अगर आपके बाल पूरी तरह से डैमेज हो चुके हैं और वो भी हीटिंग प्रोडक्ट की वजह से तो रोज वॉटर आपके काफी काम आ सकता है। ऑलिव ऑइल में दो कैप्सूल विटामिन ई के तेल की डालें और एक कप रोज वॉटर की डालें। इसे काफी अच्छी तरह से मिक्स करें और स्प्रे बॉटर में भर लें। इसे आप अपने बालों पर छिड़क कर बालों को एक अच्छा स्टाइल दे सकती हैं।

3. डल हेयर को बनाएं शाइनी
बालों में शैंपू करने के बाद 1 कप रोजवॉटर से अपने बालों को आखिरी बार धोएं। इससे आपके बाल कंडीशन होंगे ओर बालों में अच्छी सी चमक आएगी। रोज वॉटर में काफी अच्छी खुशबू आती है। इसके बाद बालों में कंडीशनर लगाएं।

4. ऑइली बालो के लिये
3 अंडों को फेंट लें और उसमें ¼ cup रोज वॉटर और ¼ cup कप रम मिलाएं। इस घोल से अपने बालों को मसाज करें। सबसे पहले अपने सिर पर इसे लगाएं और धीरे धीरे बालों के छोर तक ले जाएं। अगर आपके बाल काफी ज्यादा ऑइली हो जाते हैं तो, इस शैंपू को अपने सिर पर कुछ मिनटों तक रखें। इससे आपके बालों से सारार तेल निकल जाएगा। इसके बाद आखिर में बालों को एक बार सिरके से जरुर धो लें क्योंकि यह शैंपू आपके बालों को ड्राई बना देगा। सिरके से आपके सिर की नमी बनी रहेगी।

5. रूसी दूर भगाने के लिये रोज़ वॉटर
अगर आपके बालों में रूसी है तो उसका भी इलाज है रोज वॉटर के पास। 1 चम्मच पिसी मेथी पावडर, 2 चम्मच रोज वॉटर, 1 बूंद कार्निप इसेन्शियल ऑइल, 1 बूंद पिपरमिंट तेल मला कर पेस्ट बनाएं। अगर यह पेस्ट बहुत ज्यादा पतला हो गया हो तो इसमें थोड़ा सा मेथी पावडर और मिला लें। बालों में छोटी छोटी मांग निकालें और उसमें ये पेस्ट लगाएं। इसी तरह से पूरे सिर पर यह पेस्ट लगा लें। फिर इसे 40 मिनट तक सिर पर रख कर शैंपू से बाल धो लें। शैंपू के बाद बालों में रोजवॉटर लगाना ना भूलें। बेस्ट रिजल्ट के लिये इसे हर दूसरे दिन लगाएं।

6. बालों की ग्रोथ के लिये लाजवाब
रोज वॉटर स्कैल्प को उत्तेजित करता है और ब्लड सकुर्लेशन को ठीक करने में मदद करता है। जिससे बाल बढते हैं। आपको बस बालों में रोज वॉटर स्प्रे करना है और फिर सिर की कुछ देर मसाज करनी है। आइये जानते हैं कि इसको और किस तरह से यूज़ कर सकते हैं। 1 चम्मच जोजोबा आइल के साथ 2 टीस्पून रोज वॉटर मिक्स करें। अपने सिर को नीचे की ओर छुका लें और बालों को नीचे पलट लें। फिर इसे अपने बालों में लगा कर मसाज करें। जब तक आपके बाल बढने शुरु न हो जाएं, तब तक इसे लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
