Latest Updates
-
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि
1 या 2 घंटे, जानें कितनी देर तक बालों में लगाकर रखना चाहिए ऑयल

आपको बालों में तेल लगा कर कितनी देर के लिए रखना चाहिए? रात भर या फिर सिर्फ एक घंटा? पुराने वक़्त से ये मान्यता चली आ रही है कि जितनी देर बालों में तेल लगा कर रखा जाएगा, बाल उतने ही बेहतर होंगे, क्या ये वाक़ई सच है? आज हम इसी बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
आमतौर पर हेयर ऑयल का काम होता है हेयर फॉलिकल्स की गहरायी में जाना, जड़ों को मज़बूत बनाना, क्यूटिकल्स को सील करना, स्कैल्प को पोषण देना और हेयर ग्रोथ को बेहतर बनाना। अब सवाल उठता है कि बालों में कितनी देर ऑयल लगा कर रखना चाहिए तो ये आपके बालों के प्रकार पर निर्भर करता है।

अगर आपके स्कैल्प का पीएच लेवल संतुलित है और बाल सेहतमंद है तो ऑयलिंग ट्रीटमेंट एक घंटे के लिए ही काफी रहेगा। वहीं अगर आपके बाल डैमेज है, बालों के सिरे बेजान हैं तो आपको कंडीशनिंग के लिए ज़्यादा समय की ज़रूरत है। इसका अर्थ है कि आपको रात भर अपने बालों में तेल लगा कर रखना चाहिए।
अपने बालों के टेक्सचर और मौसम में उमस को देखकर आप हफ्ते में एक एक करके दोनों ऑयलिंग तकनीक अपना सकते हैं।
हैरानी की बात है कि कई लोगों को बालों में तेल लगाने की सही तकनीक अब तक पता नहीं है। आज हम आपको इसके सारे स्टेप एक एक करके बताएंगे ताकि आप अपने बालों की ऑयलिंग अच्छे ढंग से कर सकें और इसका पूरा फायदा बालों को मिल सके।

स्टेप 1:
चौड़े दांत वाला कंघी लेकर बाल संवारे और बालों की सारी उलझनों को दूर करें।

स्टेप 2:
आप अपनी पसंद का कोई भी ऑयल चुन सकते हैं। उसे लेकर 2 मिनट तक हल्की आंच में गर्म करें। अब उसकी गर्माहट को कमरे के तापमान में आने दें।

स्टेप 3:
आप सीधे अपने स्कैल्प पर तेल डालने से बचें क्योंकि ये आपके बालों को चिपचिपा बना देगा। इसकी वजह से आपको ज़्यादा शैम्पू का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

स्टेप 4:
अपने बालों को छोटे छोटे हिस्सों में बांट लें। अब अपनी उंगलियों को हल्के गर्म तेल में डालें और धीरे धीरे पार्टीशन में लगाएं।

स्टेप 5:
अपनी हथेली से अपने स्कैल्प को ना रगड़ें। ऐसा करने से ज़्यादा बाल झड़ते और टूटते हैं। इसके बजाय आप अपनी उंगलियों के सिरों से अपने सिर की सर्कुलर मोशन में मसाज कर सकते हैं, इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। ये आप 10 से 15 मिनट के लिए करें।

स्टेप 6:
अगर आप चाहते हैं कि ऑयल अंदर जड़ों तक बेहतर ढंग से पहुंचे तो आपको अपने स्कैल्प को स्टीम देनी चाहिए। आप गर्म पानी में एक हल्का तौलिया डुबाएं। अब उसे बाहर निकाल कर उसमें से अतिरिक्त पानी निचोड़ दें। अब तुरंत इसे अपने सिर और बालों को लपेट लें।

स्टेप 7:
इस बात का ध्यान रखें कि तेल लंबे समय तक सिर पर ना लगा हो क्योंकि इससे गंदगी ज़्यादा चिपकती है और ये डैंड्रफ को बढ़ावा देता है। आप 12 घंटे से ज़्यादा वक़्त के लिए सिर पर ऑयल लगा कर ना छोड़ें।



Click it and Unblock the Notifications
