Latest Updates
-
Happy Rakhi Wishes For Brother: रेशम की डोरी में बंधा...अपने भाई को रक्षाबंधन पर भेजें ये शुभकामना संदेश -
दिल्ली-NCR में प्याज की महंगाई से राहत: 35 रुपये किलो में यहां से खरीदें, जानें पूरी लिस्ट -
पति कुकू कोहली के निधन से टूटीं अरुणा ईरानी, अंतिम संस्कार से सामने आया भावुक कर देने वाला वीडियो -
Raksha Bandhan 2026 Shayari: रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों को ये दिल छू लेने वाली शायरियां भेजकर दें शुभकामनाएं -
Raksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर लगाएं ये 6 आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन -
Onam 2026: क्यों मनाया जाता है ओणम? जानें इस पर्व का धार्मिक महत्व, कथा और पूजा विधि -
Happy Onam 2026 Wishes: महाबली की कृपा बनी रहे...ओणम पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2026 Wishes: ईद-ए-मिलाद के मौके पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये खूबसूरत पैगाम -
रक्षाबंधन 2026: 27 या 28 अगस्त? राखी बांधने का सही समय और शुभ मुहूर्त जानें -
प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 टिप्स
रात को बाल खोलकर सोना चाहिए या बांधकर, जानें सही जवाब
आपने कई बार देखा होगा घर में पुराने जमाने की महिलाएं रात को बाल खुले रखने के बजाय बांधकर जरुर सोती है और इसके अलावा आपको बाल बांधकर सोने की हिदायते भी देती है। ज्यादातर महिलाएं कई बातों का ध्यान रखकर सोते समय बालों को खुला रखती है हालांकि ये कोई बुरी आदत नही है लेकिन अधिकतर महिलाओं को ऐसा नही लगता है इसलिए कुछ महिलाएं बाल बांधकर सोती है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रात को सच में बाल बांधकर सोन के कई फायदे होते हैं। आइए जानते है कि रात को बाल बांधकर सोने के क्या-क्या फायदे हैं।

रात को बढ़ता है रुखापन
रात का समय बालों को ड्राई और कमजोर बना देता है क्योंकि सिर के नीचे लगाने वाला तकिया, बालों से नमी और तेल को सोख लेता है। इसलिए सुबह उठकर जब आप कंघी करती हैं तो बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में सोते समय बालों को बांधकर रखना या फिर स्कार्फ लगाना जरूरी होता है।

बनेंगे अच्छे कर्ल
अगर आपको अच्छे कर्ल बालों का शौक है तो आपको रात को बाल बांधकर सोना चाहिए। आपके बाल और बालों में मौजूद कर्ल्स सुबह सोकर उठने के बाद भी बने रहेंगे। सोने से पहले बालों को ऊंची पोनीटेल या जूड़ा बनाकर बांध लें।

हेयर मास्क लगाकर सोएं
कौन नहीं चाहता कि सुबह जब वह सोकर उठें तो उनके बाल सॉफ्ट और सिल्की बने रहें। अगर आपकी भी यही ख्वाहिश है तो रात में सोने से पहले बालों में अच्छी तरह से हेयर मास्क लगाएं, फिर शावर कैप पहन लें और सुबह उठकर बालों को धो लें। आप देखेंगी कि आपके बाल एक्स्ट्रा सॉफ्ट हो जाएंगे।

सिल्क पिलो कवर का करें यूज
खूबसूरत बालों के लिए सिल्क पिलोकवर यूज करें। कॉटन पिलो कवर इस्तेमाल करने की वजह से आपके बालों का रुखापन बढ़ सकता है। लिहाजा अपने बालों और स्किन की सुरक्षा के लिए आपको सिल्क पिलो कवर यूज करना चाहिए। सिल्क मटीरियल पर बाल आसानी से स्लिप करते हैं और बालों के टूटने और उलझने का खतरा नहीं रहता।

सूखे बाल बांधकर सोएं
अगर आपको हेल्दी बाल चाहे तो गीले बालों को कभी भी नही बांधकर सोएं। इससे बालों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है। अगर बालों को बांधना ज़रूरी है तो उन्हें टूटने से बचाने के लिए इतना ध्यान रखें की आपके बाल 80% तक सूख चुके हों।



Click it and Unblock the Notifications