Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बेजान, मुरझाएं, फ्रिजी हो चुके हैं बाल, तो ट्राई करें होममेड सीरम
बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी है क्योंकि ये हमारी पर्सनालिटी से जुड़े होते हैं। शाइनी और स्वस्थ बाल आपके पूरे लुक को अच्छा कर सकते हैं और इसकी मदद से आप ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आ सकते हैं। वहीं कमजोर और बेजान बालों को लेकर कई लोग ज्यादा ही परेशान दिखते हैं।

प्रदूषण, धूप और धूल मिट्टी के कण के कारण बाल डैमेज होते हैं और वो अपनी प्राकृतिक चमक खोते हैं। ऐसे में बालों की चमक लौटने के लिए आपको क्या करने की जरूरत है? कैसे आप बालों को जरूरी पोषण दे सकते हैं? और इसका जवाब है होममेड सीरम।
घर पर सीरम बनाना बेहद आसान है। आप अपने बालों के टेक्सचर के मुताबिक सीरम तैयार कर सकते हैं।

1. हेयर ग्रोथ के लिए रोजमेरी और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
सामग्री
2 चम्मच रोजमेरी एसेंशियल ऑयल
2 चम्मच लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
कैसे तैयार करें
रोजमेरी एसेंशियल ऑयल और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को एक बाउल में निकाल कर मिक्स करें।
इसे किसी शीशी में डाल लें ताकि आप इस ऑयल को बाद में भी इसे इस्तेमाल कर सकें। आप इस सीरम की कुछ बूंदें लें और बालों में लगाएं।

2. स्ट्रैट बालों के लिए ऑलिव ऑयल और सोयाबीन ऑयल
सामग्री
2 चम्मच ऑलिव ऑयल
2 चम्मच सोयाबीन ऑयल
कैसे तैयार करें
एक बर्तन में ऑलिव और सोयाबीन ऑयल को मिक्स कर लें। इस सीरम की थोड़ी सी मात्रा अपने हाथ में लें और बालों में लगाएं। आप अच्छे नतीजे पाने के लिए रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. ऑयली बालों के लिए लेमन ऑयल और ग्रेपसीड ऑयल
सामग्री
2 चम्मच लेमन ऑयल
2 चम्मच ग्रेपसीड ऑयल
कैसे तैयार करें
एक बाउल में दोनों ऑयल लेकर मिक्स करें। बाद में भी इस्तेमाल करने के लिए इसे किसी चीज में स्टोर करके रख लें। आप इस सीरम की कुछ बूंदें लेकर बालों में लगाएं।

4. डैमेज बालों के लिए आर्गन ऑयल हेयर सीरम
सामग्री
2 चम्मच आर्गन ऑयल
1 चम्मच जोजोबा ऑयल
1 चम्मच टी ट्री ऑयल
कैसे तैयार करें
एक बर्तन में आर्गन ऑयल और जोजोबा ऑयल को मिक्स करें।
अब इसमें टी ट्री ऑयल डालें और तीनों को अच्छे से मिलाएं। इस सीरम को किसी चीज में स्टोर कर लें।
थोड़ा सा सीरम अपने हाथों में लें और बालों में लगाकर छोड़ दें। आप अच्छे रिजल्ट पाने के लिए रोजाना इसका प्रयोग कर सकते हैं।

5. दोमुंहे बालों के लिए कोकोनट ऑयल हेयर सीरम
सामग्री
2 चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल
1 चम्मच जोजोबा ऑयल
कैसे करें तैयार
एक बाउल में एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल डालें। अब उसमें जोजोबा ऑयल डाल कर मिक्स करें।
इस ऑयल को स्टोर करके रख लें। आप इस सीरम की कुछ बूंदें लें और बालों में लगा लें।

6. ड्राई बालों के लिए नेटल पत्तियां और एलोवेरा हेयर सीरम
सामग्री
मुट्ठीभर नेटल पत्तियां
मुट्ठीभर हॉर्सटेल पत्तियां
4 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
1 कप पानी
कैसे करें तैयार
एक बाउल लें और उसमें नेटल पत्तियां डालें।
अब इसमें हॉर्सटेल पत्तियां डाल कर मिक्स करें और इस बर्तन को अलग रख दें।
एक पैन लें और उसमें पानी डालकर उबालें। अब इस उबलते हुए पानी में उन पत्तियों को डालें और 15 मिनट तक कम आंच पर रखें।
गैस बंद कर दें और इसे अब ठंडा होने दें। छलनी की मदद से पत्तियां अलग करके पानी को एक बर्तन में इकट्ठा कर लें।
अब इस पानी में ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। आपका सीरम इस्तेमाल के लिए तैयार है। इसे किसी बोतल में स्टोर करके रखें।
इसकी कुछ बूंदें लें और बालों में लगाएं। इस सीरम का इस्तेमाल रोजाना करें।



Click it and Unblock the Notifications
