Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
गर्मियों में बालों को फंगस से बचाने के लिए होममेड हर्बल शैम्पू करें, जानें इसकी विधि
प्राचीन जमाने से ही नीम का इस्तेमाल औषधि की तरह होता आ रहा है, नीम का प्रयोग कई तरह की बिमारियों जैसे मलेरिया और इंफेक्शन को दूर करने के लिए किया जाता था। नीम खाने में बहुत कड़वा होता है लेकिन इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी पैरासिटिक गुण होते है। आपको बता दे नीम, शरीर से जुड़ी हर समस्या का समाधान है।
गर्मियों में बालों में रुसी, पसीने के वजह से फंगस जम जाता है। बालों का हेल्दी बनाए रखने के लिए हम कई तरह के शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शैम्पू में मौजूद तमाम तरह के केमिकल्स से बाल की क्वॉलिटी डैमेज हो जाती है। बालों को चमकदार और फंगस से बचाने के लिए एक उपाय है, होममेड हर्बल शैम्पू। प्राकृतिक व हर्बल शैंपू का इस्तेमाल कर आप हेयरफॉल, डैंड्रफ और दूसरी समस्याओं से बच सकती है। नीम से बना शैम्पू ही नहीं, इससे निर्मित तेल और हेयरपैक भी बालों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।

हर्बल नीम शैम्पू की विधि
- नीम शैंपू बनाने के लिए आपको, 2 कप के बराबर नीम की पत्तियां सुखाकर, उन्हें पीसना है, 1/2 किलो बेसन, 1/2 किलो शिकाकाई पाउडर या 125 ग्राम चंदन पाउडर लेना है।
- अब आपको इन सभी सामग्री को यानी कि नीम की पत्तियां, बेसन, शिकाकाई व चंदन पाउडर को मिलाना है। अब इस हर्बल मिश्रण को किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें।
- जिस दिन भी आपको बालों में शैंपू करना हो, तो एक कप पानी में 2 चम्मच तैयार किया हुआ पाउडर भिगोकर, शैंपू की तरह इस्तेमाल करें।
- नीम शैंपू के इस्तेमाल से आपको सिर में खुजली व रूसी की समस्या से राहत मिलेगी, क्योंकि नीम के औषधीय गुण होते हैं।

नीम का तेल लगाने के फायदे
नीम का तेल बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये जड़ों की सफाई करता है और जड़ों तक रक्त का संचार बढाता है जिससे बालों की जडें मज़बूत हो जाती हैं। नीम का तेल रूसी से निजात पाने का प्राकृतिक उपाय होता है। नीम का तेल बालों के लिए कंडीशनर की तरह काम करता है। मुहांसों को गायब करने के लिए नीम के तेल का उपयोग एक अच्छा उपाय है। बस नीम के तेल को उंगली से मुहांसों पर कुछ दिन तक लगाकर मुहांसों को दूर भगाएं।

ऐसे बनाएं नीम का तेल
- नीम का तेल बनाने के लिए नीम के पेड़ से पके हुए फल तोड़ें।
- फलों को धूप में 4 से 5 दिन तक सुखा लें।
- अच्छे से सूखे हुए नीम के फलों से बीज की गुठलियां निकालें।
- गुठलियों को मोटा मोटा तोड़कर ग्राइंडर में पीस लें।
- ग्राइंडर में नीम की गुठलियों का पेस्ट बन जाएगा।
- इस पेस्ट अच्छे से हाथों से निचोड़कर नीम का तेल निकालें।

नीम हेयर पैक
गर्मियों में हेयरफॉल की समस्या से बचने के लिए और बालों को अधिक चमकदार बनाने के लिए आप चाहे तो नीम का हेयरपैक भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि-

सामग्री-
नीम पाउडर और हिना पाउडर, दही, चाय की पत्ती, कॉफी और नींबू का रस

पेस्ट बनाने की विधि-
1 कप नीम पाउडर और 1 कप हिना पावडर, 1 चम्मच दही, आधा कप चाय का पानी, आधा कप कॉफी और 12 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। आप इसमें थोड़ी सी शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और 30 मिनट के बाद शैंपू कर लें और ठंडे पानी का ही उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
