Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हेयरफॉल और डैंड्रफ को रोकेगा अंगूर से बना हेयरमास्क, बालों का बढ़ेगा वॉल्यूम
अंगूर के फल हर किसी के फेवरेट होते हैं। अंगूर में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि विटमिन सी, के, एंटी-ऑक्सिडेंट्स और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स। इसके अलावा इनमें कलेस्ट्रॉल भी नहीं होता। अंगूर का फल खाने में जितना फायदेमंद होता है। उतना ही ये फल बालों के लिए भी असरदायक होता है।
अंगूर में विटामिन्स, मिनरल्स और कई प्रकार के फाइटोकेमिकल्स जैसे- फेनोलिक एसिड, स्टिलबेन, एंथोसायनिन और प्रोएंथोसायडीन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। जब बात बालों की देखभाल की आती है, तो अंगूर बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। आप चाहे इसका हेयरमास्क लगाकर इसे लगाए या फिर बालों में ऑयल के रुप में।

अंगूर और दही का मास्क
अंगूर का हेयर मास्क बनाने के लिए आधा कप अंगूर लें और उन्हें मैश कर लें। अब उनमें 2 चम्मच दही, 1 चम्मच मेथी और 1 नींबू निचोड़कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से बालों पर लगा लें और हेयर कैप लगाकर 2 घंटों के लिए छोड़ दें। 2 घंटे बाद पानी से धो दें और फिर शैंपू कर लें। इस मास्क को हफ्ते में 3 बार बालों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में बाल सिल्की, शाइनी और हेल्दी हो जाएंगे।

अंगूर, नारियल का तेल और शहद का मास्क
अंगूर को नारियल के तेल के साथ मिलाकर लगाने से भी फायदा मिलता है। इसके लिए एक कप अंगूर के रस में 1 ढ़क्कन नारियल का तेल और आधा चम्मच शहद मिला लें और उससे बालों की अच्छी तरह मसाज करें। आधे घंटे बाद शैंपू कर लें। बालों में इन दो हेयर मास्क लगाने से कुछ ही दिनों में असर दिखना शुरू हो जाएगा।

अंगूर का तेल भी होता है बेहतर
अंगूर के बीजों से बना तेल भी आपके बालों को हेयरफॉल से बचाने के साथ आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। बालों की देखभाल के लिए अंगूर का तेल काफी अच्छा माना जाता है। इसका इस्तेमाल स्पा में सिर की मालिश के लिए किया जाता है।
यह आपके बालों की समस्या जैसे रूसी को को दूर करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और रूखे बेजान बालों का इलाज भी करता है। अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं बालों के लिए अंगूर का इस्तेमाल कैसे करें।



Click it and Unblock the Notifications
