Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
शादी में बचे हैं कुछ दिन तो ऐसे बढ़ाएं बालों की लंबाई
कई लड़कियां चाहती हैं कि शादी के दौरान उनके बाल लंबे, मजबूत और शाइनी दिखें। लेकिन अफ़सोस ऐसी कोई जादुई छड़ी नहीं है जिसकी मदद से चुटकियों में ये संभव हो सकता है। लेकिन ऐसे स्टेप्स जरूर हैं जिनकी मदद से बालों की लंबाई बढ़ाने की स्पीड सामान्य से थोड़ी तेज की जा सकती है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप बेहतर नतीजे चाहते हैं तो बालों की देखभाल करने के लिए ये स्टेप्स आप 5 से 6 महीने पहले से शुरू कर दें। इन उपायों को अपनाने के दौरान आप धैर्य जरूर दिखाएं। याद रखें कि धैर्य ही आपकी कामयाबी का जरिया है और नतीजा जरूर आपके हक में आएगा।
आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में:

करें अच्छे से मसाज:
आप बालों में अच्छे से ऑयल लगाएं। मसाज की मदद से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिलती हैं और इसकी मदद से स्कैल्प को जरूरी नमी मिलती है। दुल्हन बनने वाली जिन लड़कियों के बाल पहले से ही ऑयली हैं वो हफ्ते में एक बार तेल लगाएं और जिन लड़कियों के बाल ड्राई हैं वो हफ्ते में कम से कम दो बार ऑयल लगाकर मसाज जरूर करें।

केमिकल से बचने की कोशिश:
आप ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल करें जिसमें सिलिकन्स, सलफाइट, पैराबेल्स आदि ना हों। ये ज्यादा नुकसान पहुंचाए आपके बालों को साफ़ रखेंगे। ऐसा करने से बालों की नमी के संतुलन को भी बरकरार रखने में मदद मिलेगी और नतीजे के तौर पर आपको स्वस्थ और मजबूत बाल मिलेंगे।
आमतौर पर मार्किट में मिलने वाले सभी शैम्पू में बहुत सारे केमिकल पाए जाते हैं जो डिटर्जेंट जितने नुकसानदायक होते हैं। इनके इस्तेमाल से बालों की नेचुरल चमक और स्कैल्प की नमी दोनों पर असर पड़ता है। दुल्हन बनने की तैयारी कर रही लड़कियों के बाथरूम से तो ऐसे शैम्पू तुरंत हटा लिए जाने चाहिए।

डीप कंडीशनिंग:
बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए कंडीशनिंग करना बहुत जरूरी है। इसके लिए भी आप नेचुरल विकल्प अपना सकते हैं। आप कोकोनट ऑयल, बबासु ऑयल और शहद जैसी प्राकृतिक सामग्री चुन सकती हैं क्योंकि ये बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। इन उत्पादों के इस्तेमाल से बालों की फ्रिजिनेस कम होगी और वो ज्यादा मुलायम और मैनेजेबल बनेंगे।

स्टाइलिंग टूल्स को कहें ना:
स्टाइलिंग और हीटिंग टूल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में सबसे बड़े बाधक हैं। अगर आप कुछ ही दिनों में दुल्हन बनने वाली हैं तो आप अपनी सारी कोशिशें बालों की लंबाई बढ़ाने में कर रही होंगी। ऐसे में स्टाइलिंग या फिर सिर्फ बालों को सुखाने के लिए ही सही मगर ड्रायर का इस्तेमाल बालों की जड़ों को कमजोर कर देगा और इससे हेयर फॉल की समस्या भी शुरू हो जाएगी।
गीले बालों को संभालने के लिए एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। इसे आप सिल्क के कपड़े की तरह समझे जिसे ना ही गर्म किया जा सकता है और ना ही आयरन। आप ऐसे हेयर ब्रश का इस्तेमाल करें जिसके ब्रिसल आगे से स्मूद और गोल हों ताकि इससे बालों और स्कैल्प को अच्छा मसाज मिल सके। ये आपके सर के ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करेगा।

सिल्की बालों के लिए इस्तेमाल करें सिल्क पिलो कवर:
हमारे बालों में नेचुरल ऑयल निकलते हैं जो बालों को हेल्दी रखते हैं। हम रोजाना कम से कम 8 से 9 घंटे कॉटन, रेयान या पॉलिएस्टर कपड़े के पिलो कवर का इस्तेमाल करते हैं जो हमारे बालों से जरूरी ऑयल सोख लेते हैं और उन्हें ड्राई बना देते हैं। आप इसकी जगह सिल्क के कपड़े से तैयार किए पिलो कवर का प्रयोग करें जो आपके बाल और स्किन के लिए हेल्दी हैं।

बार बार ना करें हेयर वॉश:
हफ्ते में हर एक दिन बालों को धोने से नेचुरल ऑयल खत्म हो जाते हैं। इस ऑयल की वजह से ही स्कैल्प को पोषण मिलता है और हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।

खाने पर दे ध्यान:
आपकी डाइट का असर भी आपके बालों पर पड़ता है। हेल्दी भोजन आपके बालों को भी हेल्दी रखने में मदद करेगा। आप डाइट में विटामिन डी, विटामिन ई, जिंक और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। इसके लिए आप अंडा, मछली, संतरा, बादाम, वॉलनट आदि ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
