Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
दही के ये हेयर पैक बालों की ग्रोथ को कर देंगे दोगुना
आज भी कई महिलाओं के लिए लंबे और खूबसूरत बाल पाना किसी सपने की तरह है। बहरहाल, ये कहा जाता है कि हर महीने बालों की लंबाई एक इंच बढ़ती है लेकिन ये हर बार सच नहीं होता है। अगर बाल काफी ज़्यादा डैमेज हैं तो बालों की लंबाई बढ़ने की संभावना सामान्य से कम हो जाती है।

लेकिन आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आप किचन में मौजूद कुछ सामान से अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर बना सकती हैं। इस बार हम आपको दही के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दही में एंटी फंगल गुण मौजूद रहते हैं जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने और और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये बालों और स्कैल्प को नमी प्रदान करता है। साथ ही ये स्कैल्प के पीएच लेवल को भी संतुलित रखता है। आज इस लेख में जानते हैं कि दही के पैक का इस्तेमाल करके आप बालों की ग्रोथ को कैसे बेहतर बना सकते हैं।

ऑलिव ऑयल और दही
दही और ऑलिव ऑयल मिलकर बालों को मैनेज करने में मदद करते हैं और बालों के टूटने की समस्या को दूर करते हैं।
सामग्री
1 चम्मच ऑलिव ऑयल
1 कप दही
1 चम्मच नींबू का रस
2 कप पानी
कैसे करें तैयार
सबसे पहले दो कप पानी में नींबू का रस मिलाकर उसे अलग रख दें। अब आप ऑलिव ऑयल और दही को मिक्स करें। ऑलिव ऑयल और दही के मास्क को अपने बालों में लगाएं और तकरीबन आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब सौम्य शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। अंत में बालों को नींबू पानी वाले सोल्युशन से धोएं।
Most Read: पढ़ें इस हफ्ते क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

केला और दही
ये मास्क स्कैल्प को हाईड्रेट और उसे साफ़ रखने में मदद करता है जिससे आपको स्वस्थ बाल मिलेंगे।
सामग्री
½ केला (पका हुआ)
1 चम्मच दही
3 चम्मच शहद
1 चम्मच नींबू का रस
कैसे करें तैयार
एक साफ़ बाउल लें। पके हुए केले को मैश करके एक अच्छा पेस्ट बना लें। अब इसमें दही, शहद और ताज़े नींबू का रस डालें। अब सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें। आप ब्रश की मदद से इस पेस्ट को लगाएं और 25-30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब आप नार्मल शैम्पू से अपने बाल धो लें।

एलोवेरा और दही
एलोवेरा में कई सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जैसे विटामिन और एमिनो एसिड जो स्कैल्प और बाल दोनों को स्वस्थ रखता है।
सामग्री
3 चम्मच एलोवेरा जेल
2 चम्मच दही
2 चम्मच ऑलिव ऑयल
1 चम्मच शहद
कैसे करें प्रयोग
एक बाउल में दही, एलोवेरा जेल, शहद और ओलिव ऑयल डालें। सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें और अपने स्कैल्प पर लगाना शुरू करें। अब हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 45 मिनट तक लगा रहने दें। आप सौम्य शैम्पू से हेयर वॉश कर लें।


शहद और दही
ये मास्क स्कैल्प में एक्स्ट्रा ऑयल प्रोडक्शन रोकेगा और पोर्स को साफ़ भी करेगा।
सामग्री
½ कप दही
1 चम्मच शहद
1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
कैसे करें तैयार
एक बाउल में दही, शहद और विनेगर को मिला कर एक अच्छा सा पेस्ट बना लें। अपने बालों को कई सारे हिस्सों में बांट लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाना शुरू करें। इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। आप सादे पानी का इस्तेमाल करके अपने बालों को धो सकते हैं। आप हेयर वॉश के लिए माइल्ड शैम्पू का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
