Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
घने और शाइनी बालों के लिए ऐश्वर्या राय लगाती हैं ये DIY हेयर मास्क
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बी टाउन में खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। 45 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या राय बच्चन एकदम फिट और खूबसूरत लगती है। उनको देख उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगया ज सकता है। ऐश्वर्या राय अपनी ग्लोइंग स्किन और घने बालों के लिए जानी जाती हैं।

ऐश्वर्या राय बालों की देखभाल के लिए केमिकल का नहीं बल्कि घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती है। ऐश्वर्या राय अपने बालों में आंवला का पेस्ट लगाती हैं। चलिए जानते हैं हेयर मास्क बनाने का तरीका।

आंवला का पेस्ट
ऐश्वर्या अपने सिल्की और शाइनी बालों के लिए आंवला का पेस्ट लगाती हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए नारियल तेल ले, ऑलिव ऑयल, अंडा और आंवला पाउडर लें। इसके बाद इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। इससे आप के बाल हेल्दी और शाइनी हो जाएंगे।

ऐवकाडो और मायो का पेस्ट
ऐवकाडो का मास्क बालों के साथ साथ स्किन के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। ऐश्वर्या राय बालों को स्मूद बनाने के लिए ऐवकाडो हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले ऐवकाडो लें। इसके बाद ऐवकाडो और मायो पेस्ट को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे बालों पर लगाएं।

शहद और दूध का हेयर मास्क
ऐश्वर्या राय अपने बालों की देखभाल के लिए दूध और शहद का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस शहद और दूध को मिलाकर बालों में लगाती है इससे बाल हेल्दी और स्ट्रांग बने रहते हैं।

हेयर मास्क लगाने के फायदे
एक्ट्रेस अपने बालों में स्ट्रेटनर, कर्लर, ड्रायर का इस्तेमाल करती है जिससे बाल डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में हेयर मास्क का इस्तेमाल कर बालों को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल नेचुरली हेल्दी बने रहते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
बालों की देखभाल के लिए हेयर मास्क के साथ साथ हेल्दी डाइट लेना भी बहुत जरुरी होता है। अपनी डाइट में फल सब्जियों को सेवन करें। वहीं महीने में एक बार हेयर स्पा जरुर लें। इसके अलावा हफ्ते में एक बार गर्म नारियल तेल से बालों की मालिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
