Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डिलीवरी के बाद झड़ते बालों से परेशान अनुष्का शर्मा ने कराया हेयरकट, आप भी करें ट्राई
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अपने नए हेयरस्टाइल लुक की फोटो शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- डिलीवरी के बाद झड़ते बालों की वजह से एक्ट्रेस ने हेयर कट करवाया है। डिलीवरी के बाद महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है। हेयर फॉल को रोकने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। डिलीवरी के बाद आप भी झड़ते बालों से परेशान है तो अनुष्का शर्मा की तरह हेयर कट करवा सकते हैं। नए हेयर कट के साथ साथ अपनी डाइट का भी खास ध्यान दें। चलिए जानते हैं झड़ते बालों को रोकने के उपाय।

झड़ते बालों का कारण
प्रेग्नेंसी के दौरान बाल रेस्टिंग फेज में होते है जिसकी वजह से बाल घने और चमकदार रहते है। वहीं डिलीवरी के बाद रेस्टिंग फेज वाले बाले झड़ने शुरु हो जाते है। वहीं डिलीवरी के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल सामान्य हो जाता है जिसकी वजह से रेस्टिंग फेज वाले बाल झड़ने लग जाते हैं। डिलीवरी के 6 महीने तक बाल झड़ सकते हैं।

हेल्दी डाइट
प्रेग्नेंसी के बाद हेल्दी डाइट लेना चाहिए। हेल्दी डाइट लेने बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। ज्यादा पानी पीना चाहिए। डाइट में फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। अंडे, फिश और सोया खाने से भी बालों को झड़ने से रोका जा सकता है।

दही से बालों की करें मसाज
दही बालों में कंडीशनर की तरह काम करता है। झड़ते बालों को निजात पाने के लिए दही से बालों की मसाज करनी चाहिए। हफ्ते में एक सिर की मालिश करने से जड़े मजबूत होती है जिससे नए बाल आते है। दही से मालिश करने के 15 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें।

हेयर मास्क
झड़ते बालों को रोकने के लिए आप होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एवोकाडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। एवोकाडो को मैश करके कोकोनट मिल्क डाले। इसके बाद इस मिश्रण को बालों में लगा लें। बालों के सूखने के बाद शैंपू से हेयर वॉश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
