Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
फिजी बालों के लिए लगाए केले और हरे मूंग का हेयर मास्क, ऐसे अप्लाई करें
क्या आप अपने बेजान बालों को देखकर मायूस हो जाते है, क्या कई महंगे प्रोडक्ट यूज करने के बाद भी शाइनिंग हेयर पाने की आपकी तमन्ना पूरी नहीं हो पा रही है। तो निराश ना हो, क्यूंकि आपके घर में ही दो ऐसी चीजें मौजूद है जिसका हेयर मास्क बनाकर आप अपने बालों में नई जान, नई चमक ला सकते है। इस मास्क के लिए आपको जो पहली सामग्री चाहिए वह है हरी मूंग जो लगभग हर भारतीय घर के किचन की शोभा बढ़ाती है। पोषक तत्वों और प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग शरीर को तो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देती ही है, बल्कि ये आपके बालों को भी पोषण दे सकती है। इसके अलावा एक और चीज है जो आसानी से हर घर में उपलब्ध हो जाती है और वो है केला। तो अगर आपकी फ्रूट बॉस्केट में एक पका हुआ केला उपेक्षा के अभाव में पक गया है तो आप उसे हेयर मास्क के तौर पर यूज कर सकते है। तो आइए जानते है हरी मूंग और केले से हेयर मास्क कैसे बनाया जाता है।

हरे मूंग और केले का मास्क बनाने का तरीका:
इस मास्क को बनाने के लिए, आपको रात को ही हरी मूंग को भिगोकर रख देना है और अगर आप ऐसा ना कर पाए तो इसे उबालकर इसका महीन पेस्ट बना लें। फिर एक पके केले को छीलकर एक बाउल में मैश कर लें। केले की प्यूरी को हरी मूंग के पेस्ट में डालें। दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा मास्क जैसा बना लें। अब अपने बालों को अलग-अलग भागों में डिवाइड करें और इसे अपने स्कैल्प और अपने बालों की लैंथ पर लगाएं। इस मास्क को 15-20 मिनट या आधा सूखने तक तक लगा रहने दें। फिर जब समय पूरा हो जाए तो अपने बालों को गीला करें और गीली उंगलियों से धीरे से स्क्रब करें और माइल्ड शैम्पू से धो लें। इसके इस्तेमाल से बालों की सॉफटनेस बढ़ जाएगी। अच्छे रिजल्ट के लिए इस मास्क को सप्ताह में दो बार लगाए। , इससे आपके बालों की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

हरी मूंग और केले के इस मास्क के फायदे:
- हरी मूंग विटामिन, मिनरल और फैट से भरपूर होती है जो बालों का टूटना कम करती है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होती है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देती है, यानि जो लंबे बाल चाहते है उनके लिए ये मास्क काफी कारगर साबित हो सकता है।
- पके केले की बात करें तो ये आपके स्कैल्प को पोषण देता हैं और ये बालों को परफेक्ट शाइन देता हैं, तो अगर आपके बाल रूखेसूखे और बेज़ान बन चुके है तो इस हेयर मास्क को अपने बालों की खोई चमक लौटाने के लिए जरूर लगाए।
- पोटेशियम और नेचुरल ऑयल से भरपूर होने के कारण, हरी मूंग बालों को मुलायम बनाने और बालों की प्राकृतिक लोच को बनाए रखती है। जबकि केला बालों के टूटने और दोमुंहे बालों की समस्या को रोकने में मदद करता है।
4. ये हेयर मास्क फ्रिज़ी हेयर, ड्रैंडफ रोकने और उसे कंट्रोल करने में भी मदद करता हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, ये बालों के वॉल्यूम को बढ़ाता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
