Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
मुलायम और शाइनी बालों के लिए इस्तेमाल करें कोका कोला, जानें हेयर वॉश का तरीका
मुलायम और शाइनी बाल हर महिला की चाहत होती है। लेकिन आजकल के समय में घने और मुलायम बाल बहुत ही कम महिलाओं के हैं। अधिकतर महिलाएं पतले और बेजान बालों से परेशान हैं। पतले और बेजान बालों में किसी भी तरह का हेयरस्टाइल कैरी नहीं किया जा सकता है। घने और मजबूत बालों के लिए महिलाएं क्या क्या नहीं करती हैं। हेयर ट्रीटमेंट के साथ साथ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। वहीं महिलाएं इन दिनों हेल्दी और मुलायम बालों के लिए कोला कि इस्तेमाल कर रही हैं। चलिए जानते हैं कैसे कोका कोला आपके लिए बालों के लिए है फायदेमंद।

शाइनी बालों के लिए कोला से करें हेयर वॉश
घने और शाइनी बालों के लिए आप कोका कोला का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोला से हेयर वॉश करने से बाल वॉल्यूमिनस और शाइनी बन जाते हैं। माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करने के बाद एक गिलास कोला अपे बालों पर रिंस करें। उसके बाद साफ पानी से वॉश कर लें। इससे आपके बालों में शाइन आएंगी वहीं फ्रिजी बाल भी कम हो जाएंगे। कोला का इस्तेमाल करने से बालों में वॉल्यूम देखने को मिलता है।

कोका कोला का इस्तेमाल कर बालों से निकाले च्यूंगम
क्या आप जानते हैं कोका कोला का इस्तेमाल कई तरीको से किया जा सकता है। कोला की मदद से चाय के बर्तन समेत कई चीजों को साफ किया जा सकता है। कोला में मौजूद केमिकल कई चीजों को साफ करने में मदद करता है। बालों में फंसी च्यूंगम को हटाने के लिए कोका कोला काफी असरदार है। बच्चों के बालों से च्यूंगम को हटाने के लिए आप कोला कि इस्तेमाल कर सकते हैं। च्यूंगम में फंसे बालों में कोला डालकर कुछ देर छोड़ दें। इसके बाद च्यूंगम बालों से आसानी से निकल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
