Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
झड़ते बालों से निजात पाने के लिए करें बालायाम योग, जानें नाखून रगड़ने के फायदे और नुकसान
आजकल के बिजीलाइफ स्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से कम उम्र में लोगों बाल झड़ रहे हैं। झड़ते बालों से निजात पाने के लिए कुछ लोग बालायाम योग करते हैं। बालायाम योग को नेल रबिंग( नाखून रगड़ना ) भी कहते है। बालायाम योग करने से बाल काले, मजूबत और चमकदार हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इस योग पर यकीन नहीं है। कुछ लोगों को मानना है कि नाखून रगड़ने से कैसे बाल घने और मजबूत हो जाएंगे। अगर आपको भी बालायाम योग पर भरोसा नहीं है तो इस आर्टिकल में हम आपको बालायाम योग ( नाखूनों को रगड़ने ) के फायदे के बारे में बताएंगे। इस योग को करके आप अपने बालों की समस्या से निजात पा सकते हैं। चलिए जानते हैं नाखून रगड़ना कैसे बालों के लिए फायदेमंद है।

क्या है बालायाम योग या नेल रबिंग( नाखून रगड़ना)
बालायाम योग को नेल रबिंग एक्सरसाइज कहा जाता है। इस योग और एक्सरसाइज को करने से हेयर फॉल को कम किया जा सकता है। नेल रबिंग एक्सरसाइज करने से मस्तिष्क को पोषण मिलता है जिससे बालों का गिरना, सफेद बाल और गंजापन कम हो जाता है।

नेल रबिंग करने का तरीका
बालायाम योग या नेल रबिंग एक्सरसाइज करना बहुत ही आसान है। आप किसी भी समय टीवी देखते हुए इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इस योग आसान को करने के लिए किसी खास तैयारी की जरुरत नहीं होती है। इस योग को करने से पहले अपना मन शांत करें। इसके बाद दोनों हाथों को पास में लाएं। फिर दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़े। 5 से 10 मिनट तक नाखूनों को आपस में रगड़ना चाहिए। दिन में दो बार इस एक्सरसाइज को करें। 3 से 4 महीने बाद आपको फर्क महसूस होगा। नाखून रंगड़ने से ना केवल बाल मजबूत होते है बल्कि तनाव भी कम होता है।

कब और किस समय करना चाहिए बालायाम योग( नेल रबिंग)
बालों से संबंधी परेशानियों से निजात पाने के लिए आप सुबह और शाम के समय इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। खाली पेट इस एक्सरसाइज को करना चाहिए। झड़ते बालों को कम करने के लिए रोज 5 से 10 मिनट तक नेल रबिंग एक्सरसाइज करें।

नेल रबिंग (नाखून रगड़ने) एक्सरसाइज पर विज्ञान
नाखून रगड़ने से बाल मजबूत होते है। दरअसल नाखून के नीचे की नसें सिर से जुड़ी होती है। जब नाखूनों को रगड़ते है तो ब्लड सर्कुलेशन होता है जिसका असर सर पर होता है। नाखून रगड़ने से डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है। नाखून रगड़ने से सफेद और झड़ते बालों को कम किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज का कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं होता है।

नेल रबिंग के फायदे
नेल रबिंग करना बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं नेल रबिंग करने के फायदे।
-नेल रबिंग करने सें बालों का नेचुरल ग्रोथ होता है।
- इस योग को करने से बालों में चमक और शाइन देखने को मिलती है।
- नेल रबिंग एक्सरसाइज करने से बाल घने और मजूबत होते है।
- इस योग की मदद से सफेद बालों से छुटकारा पाया जा सकता है।
- आजकल की लाइफस्टाइल में लोग कम उम्र में गंजेपन का शिकार हो रहे है, ऐसे में आप बालायाम योग को करके गंजेपन को कम कर सकते हैं।
- नेल रबिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे ना केवल बालों को पोषण मिलता है बल्कि हृदय और फेफड़ों के लिए भी फायदेमंद है।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए नेल रबिंग
- प्रेग्नेंट महिलाओं को (नेल रबिंग) बालायाम योग नहीं करना चाहिए। इस योग को करने से गर्भाशय में परेशानी हो सकती है, क्योंकि नेल रबिंग करने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
- हाई ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को भी इस योग को नहीं करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए ये योग हानिकारक हो सकता है।
- नाखून और स्किन से संबंधी समस्याओं वालों लोगों को भी ये एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
