Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
कर्ली हेयर के लिए कमाल करता है शिया बटर
कर्ली हेयर देखने में भले ही अच्छे लगे, लेकिन इन्हें मैनेज करना काफी मुश्किल होता है। अगर कर्ली हेयर की सही तरह से देख-रेख ना की जाए तो इससे बाल बहुत अधिक रूखे व बेजान नजर आते हैं। ऐसे में शिया बटर का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा आइडिया है। यह आपके बालों को अतिरिक्त नरिशमेंट देता है, जिससे आपके कर्ली हेयर अधिक मैनेजेबल हो जाते हैं। शिया बटर से कर्ली हेयर को बहुत अधिक फायदा होता है। आप इसे कई अलग-अलग तरीकों से अपने बालों में अप्लाई कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कर्ली हेयर के लिए शिया बटर के बेनिफिट्स और उसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

शिया बटर से कर्ली हेयर को मिलने वाले लाभ
शिया बटर को अगर कर्ली हेयर पर अप्लाई किया जाता है तो इससे आपके बालों को कई लाभ मिलते हैं। मसलन-
• कर्ली हेयर के लिए शिया बटर एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। जिसके काराण आपके बाल अधिक मुलायम व सिल्की बन जाते हैं। कर्ली हेयर के साथ एक बहुत बड़ी समस्या उनका रूखापन होता है। लेकिन अगर आप शिया बटर का इस्तेमाल करती हैं तो आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं।
• जब आपके बाल बहुत अधिक धूप के संपर्क में आते हैं, तो यूवी किरणें उन्हें डैमेज कर सकती हैं और उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं। सूखे व डैमेज्ड हेयर के कारण आपके बाल टूटने व उलझने लगते हैं। सूरज की धूप कर्ली हेयर को बेजान बनाती है। लेकिन शिया बटर प्राकृतिक एसपीएफ के रूप में काम करता है और सूरज की किरणों के खिलाफ एक प्राकृतिक स्क्रीन के रूप में कार्य करता है।
• अगर आपकी स्कैल्प रूखी व पपड़ीदार है, तो ऐसे में आपको शिया बटर का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। जब इसे स्कैल्प पर लगाया जाता है तो यह पोर्स को क्लॉग किए बिना जल्दी से अवशोषित करता है। साथ ही, इससे स्कैल्प के रूखेपन की समस्या भी दूर हो जाती है।
• बार-बार हीट स्टाइलिंग करने से कर्ली हेयर काफी फ्रिजी, रूखे व अनमैनेजेबल हो जाते हैं। लेकिन ऐसे में शिया बटर का इस्तेमाल करना यकीनन आपके लिए लाभदायक है। शिया बटर एक बेहतरीन हीट प्रोटेक्टेंट के रूप में काम करता है।
शिया बटर से कर्ली हेयर के लिए बनाएं क्रीम
अगर आप शिया बटर को एक बेहद ही सिंपल तरीके से इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप यह तरीका अपना सकती है। इसके लिए आप थोड़े से शिया बटर को अपने हाथों की हथेलियों पर लें और हल्का रब करें। हाथों की गर्मी से ही यह पिघल जाएगा। अब आप इसे अपनी स्कैल्प व बालों पर लगाएं। अगर आपको परेशानी हो रही है, तो आप अपने शिया बटर को माइक्रोवेव या डबल बॉयलर में पिघला सकते हैं, इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर लगाएं।
शिया बटर से बनाएं लीव इन कंडीशनर
चूंकि कर्ली हेयर को हमेशा ही नमी और कंडीशनर की जयरत होती है। ऐसे में आप शिया बटर की मदद से इस लीव इन कंडीशनर को बनाएं। यह होममेड कंडीशनर कर्ली हेयर को ठीक करते हैं, दोमुंहे बालों का इलाज करते हैं, और हेयर ग्रोथ में भी मददगार होते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• शिया बटर - 1/4 कप
• आर्गन ऑयल - 1 बड़ा चम्मच
• नारियल का तेल - 3 बड़े चम्मच
• विटामिन ई तेल - 3 से 4 कैप्सूल
• एलोवेरा जूस - 2 बड़े चम्मच
• रोजमेरी एसेंशियल ऑयल- 5-7 बूंदें
लीव इन कंडीशनर बनाने का तरीका-
• आर्गन ऑयल, नारियल तेल और शिया बटर को डबल बॉयलर की मदद से पिघलाएं।
• गैस बंद करें और 5 मिनट तक इसे ठंडा होने दें।
• शिया बटर मिश्रण को फूड प्रोसेसर या ब्लेंडर में डाला जाना चाहिए और तेज गति से स्मूद करें।
• अब आप इसमें धीरे-धीरे एलोवेरा जूस डालें और 3 से 5 मिनट तक या क्रीमी होने तक मिलाएं।
• अब इसमें विटामिन ई तेल और एसेंशियल ऑयल डालकर ब्लेंड करें।
• आपका कंडीशनर बनकर तैयार है।
नारियल तेल और शिया बटर से बनाएं क्रीम
अगर आपके कर्ली हेयर बहुत अधिक रूखे हैं तो ऐसे में नारियल तेल और शिया बटर का इस्तेमाल करके एक बेहतरीन क्रीम तैयार कर सकती हैं। यह एक बेहतरीन स्टाइल क्रीम की तरह भी काम करता है।
आवश्यक सामग्री-
• नारियल का तेल - 2 छोटे चम्मच
• शिया बटर - 2 बड़े चम्मच
• एलोवेरा जेल - 2 छोटे चम्मच
• एसेंशियल ऑयल की कुछ बूँदें
क्रीम बनाने का तरीका-
• एक कटोरी में शिया बटर डालें। उसी बाउल में नारियल का तेल डालें।
• आप शिया बटर और नारियल के तेल को अच्छी तरह मिक्स करें।
• एक बार जब मिश्रण एकरूप हो जाए तो इसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
• अब इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।
• अब आप इसे एक सीलेबल कंटेनर में डालकर रखें।
• जब भी आपको इसे इस्तेमाल करना हो तो तो इसमें से कुछ मिश्रण लें और समान रूप से क्रीम को अपने सिर के सेंटर से बालों के एंड्स तक लगाएं।
• आप इसे अपने नम बालों पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications











