Latest Updates
-
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर
शादी से पहले सिल्की और शाइनी बालों के लिए कराएं ये हेयर ट्रीटमेंट
शादी तय होने के बाद महिलाएं अपनी त्वचा और बालों का खास ध्यान रखती हैं। शादी के बाद महिलाएं अपने लुक को चेंज करने के लिए कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेती हैं। जिन महिलाओं के बाल डल और रफ होते है वह शादी से पहले अपने बालों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो आप शादी के बाद खूबसूरत और सिल्की बालों के लिए इन ट्रीटमेंट्स की हेल्प ले सकते हैं। चलिए जानते हैं हेयर ट्रीटमेंट के बारे में।

हेयर बोटॉक्स
हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट में इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस ट्रीटमेंट में मसल्स को रिलैक्स किया जाता है। बोटॉक्स टीट्रमेंट की तरह स्किन को स्मूद किया जाता है। इस ट्रीटमेंट में बालों को फाइबर दिया जाता है जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। इस ट्रीटमेंट में बालों को स्मूद भी बनाया जाता है। हेयर बोटॉक्स में बालों की डी कंडीशनिंग की जाती है। हर एक बाल में फाइबर फिलर की कोटिंग की जाती है। यह ट्रीटमेंट केरेटिन की तरह होता है। लेकिन इस हेयर ट्रीटमेंट में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हेयर बोटॉक्स में किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं होता है। इस ट्रीटमेंट बाल टूटते नहीं है। इस ट्रीटमेंट के बाद घने और शाइनी हो जाते हैं।

स्कैल्प ट्रीटमेंट
बालों की देखभाल के लिए मॉइश्चराइज ट्रीटमेंट बहुत ही अच्छा माना जाता है। बालों की देखभाल के लिए स्कैल्प पर फोक्स करना बहुत जरुरी होता है। शादी से पहले स्कैल्प ट्रीटमेंट करवाना बहुत जरुरी होता है। स्कैल्प ट्रीटमेंट आपके बालों के ऑयल और गंदगी को साफ करता है।

प्रोजेनरा ट्रीटमेंट
आजकल महिलाएं हेयर फॉल को लेकर परेशान रहती हैं। अगर आप भी अपने हेयर फॉल से परेशान है तो आप माइक्रो सर्जिकल हेयर ग्रोथ ट्रीटमेंट करवा सकते हैं। इस ट्रीटमेंट से बाल फ्रेश हो जाएंगे। इस ट्रीटमेंट रिजेनरेटिव सेल्स मरीज के स्कैल्प को एक्सट्रेक्ट किया जाता है। प्रोजेनरा ट्रीटमेंट में आपके स्कैल्प के स्किन को इंम्प्रूव करने में मदद करता है। इस ट्रीटमेंट से बाल घना होता है साथ ही हेयर ग्रोथ भी होता है।

सिस्टिन हेयर ट्रीटमेंट
सिस्टिन एक नेचुरल हेयर ट्रीटमेंट है। इस ट्रीटमेंट में फ्रिज बाल स्मूद हो जाते हैं। इस ट्रीटमेंट के बाद बाल ड्राई और डैमेज नहीं होते है। इस ट्रीटमेंट में सिस्टिन कॉम्पलेक्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस ट्रीटमेंट के दौरान एमिनो एसिड और हेयर प्रोटीन का इस्तेमाल किया जाता है। इस हेयर ट्रीटमेंट में बालों को अच्छे से धोया और ब्लो ड्राई किया जाता है। इसके बाद सिस्टिन बालों के छोटे छोटे हिस्से में लगाया जाता है। इसके बाद बालों को प्लास्टिक शीट से रैप करते हैं। 45 मिनट तक छोड़ देते हैं। सिस्टीन कॉम्प्लेक्स को फिर हीट किया जाता है। ताकि एक्टिवेशन हो सके। इसके बाद अपने बालों में फिर से ब्लो ड्राई का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रीटमेंट के बाद बालों को अच्छे शैंपू और कंडीशनर करें। इससे आपके बाल शाइनी और स्मूद हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications