Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हेयरस्टाइल चुनने का सही तरीका- चेहरे के आकार के हिसाब से बनाएं बाल
किसी भी इंसान की सुंदरता बढ़ाने में हेयरस्टाइल की अहम भूमिका होती हैं। हर कोई अपनी स्किन के साथ साथ हेयर स्टाइल का भी ध्यान रखता है। महिलाएं अपने लुक को चेंज करने के लिए अक्सर अपने हेयरस्टाइल को चेंज करती रहती हैं। लेकिन हर इंसान को अपने फेस कट के अनुसार ही हेयर कट करवाना चाहिए। हर इंसान के चेहरे की बनावट अलग अलग होती है। ऐसे में हेयर स्टाइल के बारे में ज्यादा सोचने के बदले आपको अपने चेहरे को ध्यान में रखकर हेयर स्टाइल चुनना चाहिए।

कुछ लोगों के मन में बहुत सवाल होते है कि उन पर कौन सा हेयरस्टाइल अच्छा लगेगा, कौन सा हेयर स्टाइल मेरे चेहरे के लिए ठीक रहेगा, या फिर कौन सा हेयर स्टाइल ट्रेंड में हैं। अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल है तो यह आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है। इस आर्टिकल में चेहरे को ध्यान में रखकर हेयर स्टाइल के बारे में बताया है जो कि आपकी बहुत मदद कर सकता है।

लंबा चेहरा
लंबे चेहरे के लोगों का फेस कट बहुत ही सुंदर होता हैं। चेहरे की चौड़ाई कम होती है। इसलिए कोई भी हेयरस्टाइल ना अपनाएं। लंबे चेहरे पर लेयर्ड और वेवी हेयर्स कट अच्छे लगते हैं। कैटरीना कैफ का लंबा फेस है वह अक्सर वेवी हेयर्स कट में नजर आती हैं। इससे चेहरा थोड़ा गोल लगता है साथ ही बाल घने लगते हैं।

चौकोर फेस
चौकोर फेस वाले लोगों के फीचर उभरे हुए होते हैं. चौकोर फेस की खास बात यह है कि इनकी जॉलाइन बहुत खूबसूरत होती हैं। ऐसे में इन लोगों को ब्लंट बैंग्स, शॉर्ट बॉब्स, विस्पी बैंग्स हेयर स्टाइल कैरी करना चाहिए। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का फैस कट भी चौकोर है। ऐसे में आप करीना के हेयर स्टाइल को फॉलो कर सकते हैं।

गोल चेहरा
जिन लोगों का गोल चेहरा होता है, गोल चेहरे की लंबाई और चौड़ाई एक जैसी होती हैं। उनका फेस भरा भरा लगता है। ऐसे में गोल चेहरे पर छोटे हेयरस्टाइल कम खिलते हैं। गोल चेहरे वाले लोगों को बीच की मांग वाला हेयरस्टाइल नहीं कैरी करना चाहिए, इससे चेहरा भरा भरा लगता है। गोल चेहरे वाले लोगो को साइड मांग वाला हेयरस्टाइल करना चाहिए इससे चेहरा लंबा और पतला लगता है। गोल चेहरे वाली महिलाओं को लॉन्ग बॉब्स रखने चाहिए। इससे चेहरा लंबा लगता है।

अंडाकार चेहरा
अगर आपका चेहरा अंडाकार है तो आप पर हर तरह का हेयरस्टाइल खिल सकता है। अंडाकार चेहरे के लोग किसी भी तरह के हेयर स्टाइल को कैरी कर सकते हैं। लेकिन अंडाकार चेहरे वाले लोगों को ऐसा कोई हेयर कट नहीं लेना चाहिए जिससे उनका चेहरा लंबा दिखे। अंडाकार चेहरे पर शॉल्डर लेंथ कट हेयरस्टाइल बहुत खिलता है। अगर आपके बाल लंबे हैं तो फ्रिंज के साथ कुछ लंबी लेयर्स आप पर बहुत खिलेगी। अडांकार चेहरे पर शॉर्ट हेयरकट बहुत ही सेक्सी लगता है।

डायमंड कट फेस
डायमंड फेस कट में माथा और जॉ लाइन का आकार एक जैसा ही होता हैं। चीकबोन्स चौड़ी होती है। डायमंड कट फेस अपने आप में बहुत खास होता है। ऐसे में कोई स्पेशल हेयर कट की जरुरत नहीं होती हैं। डायमंड कट फेस के लोगों पर हर तरह का हेयरस्टाइल खिलता हैं। लेकिन डायमंड कट फेस के लोगों को अपने फीचर को दिखाने वाले हेयर स्टाइल को कैरी करना चाहिए। डायमंड फेस पर लॉन्ग, साइड स्वेप्ट बैंग्स हेयरस्टाइल बहुत सुंदर लगेगा। डायमंड कट फेस पर कर्ली और वेव्स बाल बहुत खिलेगा। ध्यान रहे कि डायमंड कट पर ब्लंट फ्रिंजेस हेयर स्टाइल ना बनाएं।

हार्ट शेप चेहरा
हार्ट शेप चेहरे की पहचान होती है उनके चेहरे का माथा यानी ऊपरी हिस्सा चौड़ा होता है, लेकिन निचला हिस्सा कम चौड़ा होता हैं। हार्ट शेप के लोगों के चीकबोन्स बहुत ही आकर्षक लगते है। हार्ट शेप चेहरे पर पोनीटेल और हाइ टॉप नॉट हेयरस्टाइल खिलेगा। हार्ट शेप वाले लोगों का माथा काफी चौड़ा होता है, ऐसे में हार्ट शेप फेस कट वाले लोगों को ऐसा हेयर कट लेना चाहिए जिससे उनका माथा छोटा लगें। हार्ट शेप चेहरे वाली महिलाओं को हैवी बैंग्स हेयर स्टाइल कैरी करना चाहिए



Click it and Unblock the Notifications
