Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
बालों में डैंड्रफ की समस्या के लिए फिटकरी में मिलकर लगाएं ये तेल, जानें फायदे

मानसून और ठंड में बालों में रूसी की समस्या सबसे आम हो जाती है। हर दूसरा व्यक्ति इस परेशानी का सामना करता है। खराब जीवन शैली और खानपान के कारण भी कई लोगों को डैंड्रफ की समस्या होती है। डैंड्रफ होने का कारण आपके शरीर में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स जैसे कई पोषक तत्व की कमी भी हो सकती है। आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से अपने बालों में हो रहे डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पा सकते है। बस आपको फिटकरी और नारियल के तेल की जरुरत है।
आपने फिटकरी का इस्तेमाल अभी तक सिर्फ पानी को साफ करने के लिए किया होगा। या फिर पुरुषों को शेविंग के बाद फिटकरी का इस्तेमाल करते देखा होगा। फिटकरी को नारियल के तेल के साथ इस्तेमाल करने से बालों की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि फिटकरी और नारियल के तेल के डैंड्रफ की समस्या दूर करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें।

ऐसे करें फिटकरी और नारियल तेल का इस्तेमाल
सबसे पहले नारियल के तेल को गुनगुना कर लें। इसके बाद इसमें फिटकरी का पाउडर मिला लें। तैयार हुए इस पेस्ट को उंगलियों या कंघी की मदद से बालों की जड़ों में लगाएं। पूरे बाल में लगाने के बाद इसे कम से कम आधे घंटे के लिए स्कैल्प पर लगा ही छोड़ दें। अब शैंपू की मदद से अच्छी तरह से बालों को धो लें। आप इस फिटकरी वाले तेल को हफ्ते में दो से तीन बार अपने बालों में लगा सकतें हैं। लगातार इस तेल का यूज करने से जल्द आपके बालों से डैंड्रफ खत्म हो जाएंगे।

बालों के लिए है फायदेमंद
फिटकरी और नारियल का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये ना सिर्फ आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाता है, बल्कि बालों के झड़ने को भी रोकता है। आपके सिर में नए बाल भी जल्द आ जाते है।

पिगमेंटेशन के लिए भी लाभकारी
आज के समय में लोगों के चेहरे पर हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या भी होने लगता है। इस समस्या के लिए भी फिटकरी और नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है। इन दोनों को मिक्स करके अपने चेहरे पर लगातार लगाए। इससे आपकी स्किन को मॉइस्चराइजर भी मिलता है। और स्किन अच्छी रहती है।

फिटकरी के कुछ अन्य फायदे
- किसी भी तरह की छोटी मोटी चोट लग जाने पर आप उस पर फिटकरी लगा सकते हैं। इससे आपको जल्द आराम मिल जाएगा।
- पसीने की बदबू दूर करने में भी फिटकरी काफी फायदेमंद होती है। बस नहाने से पहले थोड़ीसे फिटकरी पानी में मिला लें।
- दांतों के दर्द या अन्य तरह की समस्या के लिए भी फिटकारी काफी कारगर साबित हुई है।
- दमा, खांसी और बलगम जैसी समस्या का भी फिटकरी आसानी से समाधान करती है।
- बालों में जुंए की समस्या के लिए भी फिटकरी काफी लाभकारी है। और इससे जुएं मारने के लिए सबसे बेहतर घरेलू उपाय है।
- यूरीन इंफेक्शन में भी फिटकरी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरुर ले लें।

फिटकरी से नुकसान
जहां फिटकरी के इतने सारे फायदे है, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। लंबे समय तक फिटकरी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ये कैंसर और अल्जाइमर जैसी बीमारी का कारण बन सकता है। फिटकरी के ज्यादा इस्तेमाल से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आपको पेचिश, त्वचा का सूखापन जैसी दिक्कतें हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications