Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
लॉकडाउन में बढ़ते स्ट्रेस और झड़ते बालों से निजात पाने के लिए करें भृंगराज तेल से मसाज
कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन बढ़ गया है। लोग घर में रहकर काफी स्ट्रेस में है। बाहर ना जाना, लोगों से ना मिल पाना घर में बंद रहने से कई लोगों को स्ट्रेस हो रहा है। स्ट्रेस ना केवल हमारी सेहत बल्कि त्वचा के साथ साथ बालों को भी नुकसान पहुंचाता है। स्ट्रेस लेने बाल झड़ने लग जाते हैं। अगर आपके बाल भी स्ट्रेस से झड़ रहे है तो आप गर्म तेल से बालों की मसाज करें। सिर में मसाज करने से तनाव कम होता है। चंपी करने से बालों को मॉइश्चर मिलता है जिससे बालों की समस्यां कम होती है। चंपी करने से बालों का फ्रिजीपन कम होता है, साथ ही बालों में चमक देखने को मिलती है। चलिए जानते हैं चंपी करने का सही तरीका।

स्टेप 01- एक बाउल में दो चम्मच भृंगराज तेल को हल्का गुनगुना कर लें। तेल को ज्यादा गर्म नहीं करना है। तेल लगाने से पहले आप अपने बालों को अच्छे से धो ले ताकि स्कैल्प में जमी गंदगी निकल जाए। हॉट ऑयल मसाज करने से तेल स्कैल्प के अंदर तक जाता है, जिससे ना केवल तनाव कम होता है। बल्कि बाल सिल्की और चमकदार हो जाते है।
स्टेप 02- अपने स्कैल्प और बालों में गर्म किया तेल लगाएं। धीरे धीरे बालों की मसाज करें। बालों की मसाज तेजी से नहीं करना चाहिए इससे बाल टूट सकते हैं, हमेशा बालों की मसाज हल्के हाथों से करें।
स्टेप 03- इसके बाद साफ तौलिए को गर्म पानी में डुबो कर अच्छे से निचोड़ ले। इस तौलिए को सिर पर लपेट लें। तौलिया ठंडा हो जाए तो एक बार फिर से तौलिए को गर्म पानी डालकर निचोड़ कर बालों में इसे लपेट लें। इस प्रक्रिया को 20 मिनट तक करें। इससे स्कैल्प के पोर्स खुल जाएंगे और तेल अंदर तक जाकर बालों की जड़ो को मजबूत बनाएगा।
स्टेप 04- अब बालों को धो लें। हेयर वॉश करने के बाद आपके बाल मुलायम और सॉफ्ट हो जाएंगे। हफ्ते में एक बार बालों की चंपी जरुर करें।



Click it and Unblock the Notifications
