Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुलायम और मजबूत बालों के लिए इस्तेमाल करें काले तिल का तेल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
बिजी लाइफस्टाइल की वजह से महिलाएं अपने बालों की देखभाल नहीं कर पाती हैं। बालों की देखभाल ना कर पाने की वजह से बाल रुखे, बेजान हो जाते है। ऐसे में बालों की ग्रोथ रुक जाती हैं वहीं बाल तेजी से झड़ने लग जाते हैं। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों की देखभाल के लिए बालों में तिल का तेल लगाएं। तिल का तेल लगाने से बालों की परेशानी कम होती हैं। तिल में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन, विटामिन ई, कैल्शियम पाया जाता है जो कि बालों की देखभाल के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

डैंड्रफ को करता है कम
तिल का तेल लगाने से डैंड्रफ कम होता है। अगर आप डैंड्रफ से परेशान है तो अपने बालों की तिल के तेल से मालिश करें इससे डैंड्रफ कम हो जाएगा। तिल का तेल बालों को मुलायम बनाने में भी काफी मददगार है। हफ्ते में तीन बार तिल के तेल से बालों की मसाज करें। बालों में तेल से मालिश करने से बाल घने और मुलायम हो जाते हैं।

चमकदार बालों के लिए लगाएं तिल का तेल
काले तिल का तेल बालों को चमकदार बनाने में काफी मदद करता है। तिल के तेल से बालों की मसाज करने से बालों का झड़ना रुक जाता है। रात को सोने से पहले इस तेल से बालों की मसाज करें। इसके अलावा तिल का तेल बालों को सफेद होने से भी रोकता है।

बालों में तिल का तेल लगाने का तरीका
बालों में तेल लगाने के लिए तिल का तेल को हल्का गर्म करें, इसके बाद इस तेल से अपने बालों की मालिश करें। गर्म तेल से मालिश करने से बालों की जड़े मजबूत होती है। जड़े मजबूत होने से बाल घने और चमकदार हो जाते हैं। बालों की मसाज करते समय समय हथेली का इस्तेमाल ना करके उंगलियों का इस्तेमाल करें। वहीं बालों की मसाज हल्के हाथों से करनी चाहिए। रगड़कर बालों की मसाज करने से बाल टूटते हैं।

तिल के पत्ते भी है असरदार
सफेद बालों से परेशान है तो आप तिल के पत्तों का काढ़ा बनाकर अपने बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। तिल के पत्तों का काढ़ा बनाकर उससे हेयर वॉश करें आपके सफेद बाल होना रुक जाएंगे।

मुलायम बालों के लिए इस्तेमाल करें तिल का हेयर मास्क
बालों को मुलायम और घना बनाने के लिए आप तिल के फूल या फिर तिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। काले तिल, केसर, मुलेठी और आंवला लें। इन सबको पीस लें। इस पेस्ट में शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू से हेयर वॉश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
