Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सूखते बालों में क्या हेयर कंडीशनर की जगह कर सकते हैं जैल का इस्तेमाल?
बहुत से लोग बालों को अतिरिक्त चमक देने के लिए कंडीशनर का प्रयोग जैल की तरह करते हैं, परन्तु क्या यह सही है? यह प्रश्न बहुत से लोगों को भ्रमित करता है कि क्या उनका कंडीशनर जैल की तरह काम कर सकता है। आप सूखे बालों में जैल लगा सकते हैं जिससे बाल कड़क और जमे हुए रहते हैं लेकिन यदि आप बालों के सूखने के बाद कंडीशनर लगाते हैं तो आपके बाल चिकने दिखते हैं। अलग अलग लोगों के अलग अलग मत होते हैं।
कंडीशनर या हेयर जैल

कंडीशनर को इस तरह बनाया गया है कि इसे बालों पर थोड़ी देर लगाकर रखें और बाद में धो डालें। जैसे ही बाल सूखते हैं वे नरम और चमकीले दिखने लगते हैं। कंडीशनर बहुत गाढ़ा होता है और इससे बाल चिपचिपे दिखते हैं। बालों में जैल लगाने पर वे गीले बालों की तरह दिखते हैं। दूसरी ओर हेयर जैल का उपयोग बालों की परत को कोट करने और उन्हें नरम और आसानी से संभालने योग्य बनाने के लिए किया जाता है। स्टाइलिंग जैल में ऐसे कारक होते हैं जो बालों को कोट करते हैं और उन्हें वॉल्यूम देते हैं। बहुत से जैल में चिपकाने वाले कारक होते हैं जो बालों को एक दूसरे से चिपका कर रखते हैं और बालों में की गई स्टाइल को लंबे समय तक बनाए रखने में सहायक होते हैं।
लीव इन कंडीशनर

आज कल हर दिन कोई नया प्रोडक्ट (उत्पाद) बाजार में आता है जो वर्तमान में उपलब्ध प्रोडक्ट से कुछ अलग या कभी कभी उससे अच्छा होता है। लीव इन कंडीशनर इसी श्रेणी में आते हैं जो इसलिए बनाये गए हैं ताकि बालों की देखभाल आसान हो जाए तथा लोगों को उनके बालों को संभालने में सहायता कर सकें। यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जिन्हें अकसर अपने बालों को संभालने में तकलीफ होती है। ये क्रीम और स्प्रे दोनों प्रकारों में उपलब्ध है जिनका उपयोग बालों की स्टाइल बनाने से पहले बालों को कंडीशन करने के लिए किया जाता है।
ये आपके रूखे और बेजान बालों को अतिरिक्त पोषण देने के लिए बनाये गए हैं। बालों के सूखने के बाद इसे बालों में लगाकर छोड़ दें। 5-10 मिनट इंतजार करें और उसके बाद बालों की स्टाइल करना प्रारंभ करें। बहुत से सेलिब्रिटीज अपने बालों को व्यवस्थित बनाये रखने के लिए इन लीव इन कंडीशनर का उपयोग करते हैं क्योंकि इनमें चिपकाने वाला पदार्थ मिला हुआ होता है जो हवा में बालों को खराब होने और उड़ने से बचाता है।
लीव- इन कंडीशनर आपके बालों को जगह पर बनाये रखने में सहायक हो सकते हैं परंतु हो सकता है कि जैसे ही आपके बाल सूखेंगे वे अपना प्राकृतिक आकार ले लें। दूसरी ओर स्टाइलिंग जैल में विशेष रचना होती है जो बालों को लंबे समय तक हिलने से बचाती है। इस प्रकार यह आपके लुक को बरकरार रखने में मदद करता है। अत: जैल का उपयोग करने से आपके बाल प्राकृतिक नमी नहीं खोते हैं और चमकते हैं जो कंडीशनर से होना भी संभव है।
यह विवाद इतनी जल्दी खत्म नहीं होगा क्योंकि विभिन्न लोगों के विचार भिन्न भिन्न होते हैं। कुछ स्टाइलिस्ट बालों के सूखने के बाद कंडीशनर का उपयोग करने का समर्थन करते हैं जबकि कुछ इसके बिल्कुल खिलाफ हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे बालों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है और बालों का टूटना बढ़ जाता है। यह पूरी तरह उपयोग करने वाले निर्भर करता है क्योंकि आपके बालों को आपसे ज्यादा कोई नहीं पहचानता।



Click it and Unblock the Notifications
