Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
पार्टी या ऑफिस के लिए करना है कंफर्टेबल हेयर स्टाइल, ट्राई करें ये ब्रैड स्लीक पोनीटेल
महिलाओं को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। सुंदर दिखने के लिए महिलाएं जितना अपनी त्वाचा के रख-रखाव पर ध्यान देती हैं। उतना ही ध्यान वो अपने बालों का भी रखती हैं। बालों की केयर करने के साथ साथ उन्हें तरह-तरह के हेयर स्टाइल बनाना भी बहुत पसंद है। समय के साथ हेयरस्टाइल भी बदलते रहते है। पहले जो फैशन पुराना था, आज महिलाएं उन्हीं हेयरस्टाइल की और आकर्षित हो रही हैं। खासतौर पर महिलाएं चोटी बना कर खुद को नया लुक देने की कोशिश कर रही है। आपकी हेयर स्टाइल आपके चेहरे के लुक्स तक को बदल सकती है। आम महिलाओं से लेकर, कॉलेज गर्ल, वर्किंग वुमन तक वापस इन चोटी की हेयरस्टाइल के ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस ट्रेंड से खुद को अलग नहीं रख पाई हैं। दीपिका पाडुकोण से लेकर अनन्या पांडे कई एक्ट्रेसेस ने रोप ब्रैड स्लीक पोनीटेल हेयर स्टाइल के साथ अपने आपको नया लुक देने की कोशिश की है। और याकिन मानिए सभी एक्ट्रेसेस इस हेयरस्टाइल में काफी आकर्षित लगी। आज हम इस लेख के जरिए आपको ब्रैड स्लीक पोनीटेल के हेयरस्टाइल को बताएंगे। जो आप भी किसी फंशन, ऑफिस, कॉलेज में कैरी करके जा सकती हैं, और खुद को खूबसूरत लुक दे सकती हैं।

करीना कपूर खान
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पीले रंग के ड्रेस के साथ यह चोटी हेयरस्टाइल कैरी किया है। जिसमें वो काफी सुंदर लग रही है। इस हेयरस्टाइल के साथ आप भी एक कम्फर्टेबल लुक पा सकते है। इस हेयरस्टइल में आपको बार-बार अपने बाल संभालने की भी जरुरत नहीं। और आप आरम से आपने काम को कर सकती है। इस चोटी को बनाना बड़ा आसान है। आपको बस अपनी पसंद के हिसाब से अपने बालों को हाई या लो पोनीटोल में बांधना है फिर इसे दो हिस्सों में बांट कर इन्हें ट्विस्ट करते हुए एक-दूसरे के इर्द-गिर्द लपेटना है।

सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लॉन्ग ब्रैड स्लीक पोनीटेल हेयरस्टाइल कैरी किया है। सोनाक्षी ने ये हेयर स्टाइल एक पार्टी के लिए बनवाया है। जिसके साथ उन्होने फलेयर ड्रेस और ब्लेडर पहना है। इस लुक में वो काफी कॉन्फिडेंट दिख रही हैं।

अनन्या पांडे
एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने इस लुक में किसी परी से कम नहीं लग रही है। नेट शॉर्ट ड्रेस के साथ अनन्या ने यह हेयर स्टाइल कैरी किया है। जो उनके लुक को काफी एक्ट्रेटिव बना रहा है।

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू बॉलीवुड में बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती है। अपने इस लुक में उनकी रियल पर्सनेलिटी साफ देखी जा सकती है। ब्रैड स्लीक पोनीटेल में तापसी को कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा है।

दीपिका पाडुकोण
बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पाडुकोण अपने साथ कुछ न कुछ नया और अनोखा करती रहती है। दीपिका का फैशन सेंस बॉलीवुड में सबसे अलग माना जाता है। दीपिका पाडुकोण के ब्रैड स्लीक पोनीटेल हेयर स्टाइल्स इस बात का उदाहरण है कि ये हेयर स्टाइल न सिर्फ लंबें बालों के साथ अच्छा लग सकता है, बल्कि छोटे बालों के साथ भी काफी अच्छे से कैरी किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
