Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण तक, 'बन लिफ्ट' को लेकर सेलेब में दिख रहा है क्रेज
आजकल सोशल मीडिया पर बन लिफ्ट का फैशन छाया हुआ है। बॉलीवुड स्टार्स जैसे अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण पहले भी इस लुक में दिखाई दी हैं और अब हॉलीवुड सेलेब्स जैसे हैली बाल्डविन, जेनिफर लोपेज और वैनेसा हडगेंस ने भी बन स्टाइल को अपनाया है क्योंकि इससे उनके चेहरे को एक उठाव मिलता है।

गर्मी से बचने का और अपने चेहरे में तुरंत उठाव लाने के लिए यह एक उत्तम तरीका है। 'बन लिफ्ट' के नाम से मशहूर हुआ यह ट्रेंड आजकल इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। आपको बस इतना करना है कि बालों को कसकर खींचें और उससे एक बन बनायें - बन जितना ऊंचा होगा उतना अच्छा। यह चेहरे की महीन रेखाओं और झुर्रियों को दूर करता है और आपको बोटॉक्स जैसे उपचारों से बचाता है।
एक्टर और सिंगर जेनिफर लोपेज, 50 वर्ष की होते हुए भी अपने फैन्स को अपने जवान लुक से हैरान कर देती हैं। और वे निश्चित रूप से ही बन लिफ्ट की फैन हैं और अनेक अवसरों पर उन्हें ऐसी स्टाइल बनाते हुए देखा गया है। जब बाहर बहुत अधिक गर्मी हो तब यह हेयरस्टाइल सबसे अच्छी होती है और इससे आपके बालों की भी देखभाल होती है। यह हेयरस्टाइल आप कई प्रकार से बना सकते हैं जैसे जेंडेया जैसा मैसी बन या वैनेसा हडगेंस जैसा क्लासिक टाइट बन। आप इसे सिंगर रीता ओरा के शैली में स्पिन जैसा भी बना सकती हैं या हैली बाल्डविन जैसा। यह लुक दिन तथा रात दोनों समय के लिए उपयुक्त है। गीगी हदीद और बेल्ला हदीद दोनों बहनें इस हेयर स्टाइल की फैन हैं।
यह लुक कैसे मिले

बालों को पीछे की तरफ कंघी करके कसकर पीछे की तरफ रबरबैंड से बांधें। इस स्टाइल को बनाये रखने के लिए आप हेयर जैल का उपयोग भी कर सकती हैं। इससे आपको एक साफ सुथरा लुक मिलता है (क्योंकि आपके बाल बन में बंधे हुए हैं) और जैल का उपयोग करने से बाल हवा से खराब भी नहीं होते हैं। हालांकि इसका एक दुष्परिणाम यह होता है यदि इसे बहुत कसकर बांधा गया तो बाल जड़ से टूट सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications