Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
टूटते और झड़ते बालों से हैं परेशान तो शैम्पू नहीं कंघी बदलकर देखें
आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं। इससे बचने के लिए आप अपना शैम्पू, कंडीशनर और हेयर ऑयल बदल कर देख चुके हैं। मगर इसके बाद भी आपको कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपके हेयर फॉल की वजह आपकी कंघी भी हो सकती है। जी हां, आप किस तरह की कंघी का इस्तेमाल करते हैं उसका आपके बालों की सेहत पर भी असर पड़ता है।

आमतौर पर प्लास्टिक की कंघियां बालों के लिए सही नहीं होती हैं। इससे बालों के डैमेज होने का खतरा ज्यादा रहता है। कई लोगों को तो प्लास्टिक की कंघियों से एलर्जी होती है और इसका प्रभाव उनके स्कैल्प पर दिखता है। बाल झड़ने की समस्या को लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करके काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। जानते हैं लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करने से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं।

टूटते बालों की समस्या
आमतौर पर हर घर में प्लास्टिक की कंघी का ही इस्तेमाल होता है। प्लास्टिक की जगह यदि लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल किया जाए तो इससे बालों के टूटने और झड़ने की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। लकड़ी की कंघी के दांतों के बीच गैप थोड़ा ज्यादा रखा जाता है जिससे उलझे बालों को आराम से सुलझाया जा सकता है। लंबे और घने बालों वाली महिलाओं के लिए ये कंघी फायदेमंद है।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करे
लकड़ी की कंघी सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। इससे स्कैल्प का अच्छा मसाज होता है। लकड़ी की कंघी के दांत सिर के ऐक्युपंक्चर प्वाइंट्स पर काम करते हैं। इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा। बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में इससे मदद मिलेगी और आपको टूटते बालों से भी राहत मिल सकेगी।

एलर्जी से मिलेगी राहत
कई लोगों का स्कैल्प काफी सेंसेटिव होता है। प्लास्टिक या मेटल की कंघी का इस्तेमाल करने से उन्हें एलर्जी हो जाती है जो खुजली और टूटते बालों का कारण बनती है। ऐसे में लकड़ी की कंघी का प्रयोग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

लकड़ी की कंघी से मिलेगा बालों को पोषण
xस्कैल्प में नेचुरल ऑयल मौजूद होता है और जब लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल किया जाता है तब ये समान रूप से सिर में फैलता है। कंघी की मदद से स्कैल्प का ऑयल बालों तक पहुंचता है। बालों के हर रेशे को प्राकृतिक तेल मिलने से वो फ्रिजी होने से बचते हैं और हेयर फॉल भी कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
