Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कैमिकल वाले हेयर कलर करने से लगता है डर, तो लगाए कॉफी से बना नेचुरल कलर
आजकल वो समय नहीं रहा जब 50 की उम्र पार करने के बाद बाल सफेद होने लगते थे। अब तो कई युवाओं में युवावस्था की दहलीज पर कदम रखते ही बालों में हेयर कलर कराने की जरूरत महसूस होने लगती है। और जब बात बालों पर कलर कराने की आती है तो इसके साइडइफेक्ट सभी के मन में संशय पैदा कर देते है। क्यूंकि भले ही इससे बाल काले और खूबसूरत नजर आए, लेकिन इससे होने वाले साइड इफेक्टस को भी नकारा नहीं जा सकता। दरअसल हेयर डाई या हेयर कलर में हैवी केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जिससे बालों नुक़सान पहुंचता है।
लेकिन अगर आप अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए बालों पर केमिकल युक्त हेयर डाई नहीं लगाना चाहते हैं, तो आप एक होममेड हेयर डाई आज़मा सकती हैं, जो पूरी तरह से केमिकल मुक्त है। इसे बनाने के लिए आपको जो चीजें चाहिए वो आपके घर में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। जी हां, इसके लिए आपको सिर्फ़ कॉफ़ी, कंडीशनर और पानी की ज़रूरत पड़ेगी। इससे आपके बालों को नैचुरली डार्क ब्राउन कलर भी मिल जाएगा और बालों को किसी तरह का नुक़सान भी नहीं पहुंचेगा। तो आइए जानते है कि कॉफी का हेयर मास्क कैसे तैयार किया जाता है।
इस तरह बनाए कॉफी से नेचुरल कलर

इस तरह बनाए कॉफी से नेचुरल कलर
सामग्री
2 छोटा चम्मच ऑर्गेनिक कॉफ़ी पाउडर
2 छोटे चम्मच कंडीशनर
आधा ग्लास पानी

विधि
सबसे पहले एक पैन में पानी डालें और उसे फ़्लेम पर रख दें। फिर इसमें कॉफ़ी पाउडर डालकर कुछ देर के लिए पका लें। पकने के बाद फ़्लेम बंद कर दें और कॉफ़ी को ठंडा होने दें।
इसके बाद एक बाउल में अपने बालों की ज़ोरूरत के हिसाब से कंडीशनर लें और उसे उबले हुए कॉफ़ी वाले पानी में डालकर अच्छी तरह से मिला दें। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा लंबे और घने हों, तो उसके हिसाब से कॉफ़ी और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। यानि इस बात का ध्यान रहें कि पूरे बालों में कॉफी का ये पानी अच्छे से लगाया जाए।

लगाने का तरीका
इस कॉफ़ी हेयर डाई के इस्तेमाल से पहले बालों को शैम्पू करना ना भूलें। फिर बालों में जो एक्सट्रा पानी हो उसे निचोड़कर निकाल दें और फिर हल्के हाथों से कॉफ़ी हेयर डाई को अपने सिर के सभी हिस्सों और बालों में अच्छी तरह से लगाएं। बल्कि आप इसके लिए किसी चौड़े दांतोंवाली कंघी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जब बालों में ये कॉफी का पानी अच्छे से लग जाए तो बालों का बन बनाकर उसे पिन की मदद से टाइट बांध दें। क़रीब 20 से 30 मिनट बाद जब यह कंडीशनर सूख कर कड़ा हो जाए, तब बालों को ठंडे पानी से धो दें।

कब तक चलेगा ये हेयर कलर
केमिकल मुक्त यह हेयर डाई एक सप्ताह या उससे कम समय के लिए ही आपके बालों पर टिकेगी। हालांकि ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप सप्ताह में कितनी बार शैम्पू करती हैं। लेकिन ध्यान रहें यह हेयर डाई सिर्फ़ सफ़ेद बालों पर ही लगाएं। और इसे पूरे बालों में लगाने से पहले थोड़ा-सा पैच टेस्ट ज़रूर करें। अगर आपको कॉफ़ी से एलर्जी है तो इस हेयर डाई का इस्तेमाल ना करें।

कॉफी को बालों में लगाने के अन्य फायदे
- हमारे शरीर में पाया जाने वाला फोस्फोडिस्ट्रेस बालों को कमजोर करता है, लेकिन कॉफी इस एंजाइम को बढ़ने से रोकता और बालों तक पोषक तत्व पहुंचता है।
- कॉफी में जो कैफीन मौजूद होता है वो बालों की ग्रोथ बढ़ता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है।
- कॉफी को स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है।
- यह हमारे बालों के मॉइश्चर को बरकरार रखता है और बेजान बालों में ज़ान लाता है।
- जिनके बाल ड्राई रहते है उनके लिए कॉफी का इस्तेमाल किसी वरदान से कम नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
