Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
हेयर लॉस को लेकर फैले भ्रम को लेकर ना हों कंफ्यूज, जानें सच्चाई
बालों का झड़ना आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है और इसकी गिरफ्त में केवल कोई विशेष वर्ग या लिंग के लोग ही नहीं है, बल्कि यह किसी को भी प्रभावित कर सकती है। हालांकि, जब लोगों को हेयर फॉल की समस्या शुरू होती है तो वह इससे निजात पाने के लिए तरह-तरह के मिथ्स पर बिना कुछ सोचे-समझे विश्वास करने लग जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार वह सुनी-सुनाई बात पर भी विश्वास कर लेते हैं और हेयर फॉल को रोकने के लिए अजीबो-गरीब उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन उन्हें निराशा तब होती है, जब उनके द्वारा आजमाए गए कई तरीके उनके गंजेपन को रोकने में विफल रहे हैं।
अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं और उससे निपटना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इससे जुड़े मिथ्स को अपने मन से दूर करना चाहिए। किसी भी बात पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई के बारे में जानना बेहद आवश्यक है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हेयर लॉस से जुड़े कुछ मिथ्स और उनकी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं-

मिथक 1- डैंड्रफ के कारण बाल झड़ते हैं
तथ्य- आपने अधिकतर लोगों से यह सुना होगा कि रूसी के कारण बाल झड़ते हैं। हालांकि, यह झूठ होकर भी पूरी तरह से झूठ नहीं है। दरअसल, वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हो चुका है कि रूसी और बालों के झड़ने का कोई सीधा संबंध नहीं है। लेकिन जब व्यक्ति रूसी के चलते अपनी स्कैल्प को जोर से खरोंचता है, तो उसके बाल टूटते हैं। हालांकि रूसी सीधे बालों के झड़ने का कारण नहीं बनती है, लेकिन यह बालों के झड़ने के प्राथमिक कारणों में से एक है। डैंड्रफ के कारण आपकी स्कैल्प में रूखापन और खुजली हो सकती है और इससे हेयर फॉल तक शुरू होता है, जब खुजली का लंबे समय तक इलाज न किया जाए।

मिथक 2- रोजाना या बार-बार शैंपू करने से हेयर फॉल होता है
तथ्य- हेयर फॉल को लेकर आम धारणा यह है कि रोजाना शैम्पू करने से हेयर फॉल होता है। लेकिन वास्तव में, आम धारणा के विपरीत, कम बार शैंपू करने से बालों के झड़ने की संभावना बढ़ जाती है। जब आप नियमित रूप से अपने बालों को शैम्पू से नहीं धोते हैं, तो गंदगी और रूसी जमा हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक बाल झड़ते हैं। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं, तो आपको अपना शैम्पू बदल लेना चाहिए। अपने बालों के लिए माइल्ड शैम्पू चुनें। साथ ही बालों को ओवर वॉश करना या फिर बहत कम वॉश करने से भी बचें।

मिथक 3- तेल की जोरदार मसाज से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है
तथ्य- हालांकि तेल मालिश करने से आपको अपनी स्कैल्प में अधिक अच्छा महसूस होता हो, लेकिन इसका आपके हेयर फॉल से कोई लेना-देना नहीं है। तन-मन को रिलैक्स करने के लिए स्कैल्प पर तेज मालिश की जा सकती है। लेकिन इस दौरान यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बहुत जोर से मालिश करने से बालों का झड़ना बढ़ सकता है।

मिथक 4- कंडीशनर के इस्तेमाल से बाल झड़ते हैं
तथ्य- बहुत से लोग मानते हैं कि कंडीशनर के इस्तेमाल से बाल झड़ सकते हैं। हालांकि, इस बात में भी कोई सच्चाई नहीं है। जब आप कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो यह बालों को आसानी से डिटैंगल करने में मदद करता है। साथ ही उन्हें अधिक सॉफ्ट भी बनाता है। इस तरह कहीं ना कहीं यह बालों के झड़ने की समस्या को मैनेज करता है। लेकिन कंडीशनर का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे स्कैल्प पर ना लगाएं, केवल बालों की लेंथ पर ही इसे यूज करें।

मिथक 5-हेयर प्रोडक्ट्स के कारण हेयर फॉल हो सकता है
तथ्य- यह तथ्य आंशिक रूप से सच है क्योंकि अधिकांश हेयर प्रोडक्ट्स में ऐसे केमिकल्स होते हैं जो आपके बालों को परेशान कर सकते हैं। दूसरी ओर, गुणवत्ता वाले हेयर प्रोडक्ट जिन्हें क्लीनिकली टेस्ट किया गया है, वह बालों के झड़ने का कारण नहीं बनते हैं। आप किसी हेयर केयर स्पेशलिस्ट की सलाह पर अपने बालों के लिए एक सही हेयर केयर प्रोडक्ट का चयन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप बिना जांचे और कम गुणवत्ता वाले हेयर जेल, स्टाइलिंग क्रीम और हेयर ग्रोथ के लिए अन्य दवाओं का उपयोग करते हैं तो इससे आपके बालों को नुकसान हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
