Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
टूटते-गिरते बालों से हैं परेशान, तो इस्तेमाल करें दही हेयर मास्क
आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और गलत खान पान का असर ना केवल सेहत बल्कि बालों पर भी काफी असर पड़ता है। महिलाएं झड़ते गिरते बालों से छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। कमजोर बाल, झड़ते बाल और सफेद बालों की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसके बाद भी बालों का झड़ना बंद नहीं होता है। ऐसे में आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर बालों का झड़ना रोक सकते हैं। बालों की देखभाल के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं दही इस्तेमाल करने का तरीका।

दही के फायदे
दही बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। झड़ते और गिरते बालों का कारण बालों में पोषण की कमी होती है। दही बालों को पोषण देने काम करता है। हफ्ते में एक बार दही हेयर पैक का इस्तेमाल करें। दही का इस्तेमाल करने से बालों में चमक देखने को मिलती है। तीन से चार महीने बाद आपके बालों में असर दिखना शुरु हो जाएगा। दही में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगा लें। 15 से 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

दही और मेथी हेयर मास्क
अगर आप झड़ते बालों से परेशान है तो आप दही और मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही और मेथी का इस्तेमाल कर हेयरफॉल को रोका जा सकता है। हेयर मास्क बनाने के लिए आधा कप मेथी पाउडर एक कप दही लें। इसे अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। 10 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

दही और अंडा
दही और अंडे की जर्दी भी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हेयर मास्क बनाने के लिए एक बाउल में अंडे की जर्दी लें, इसमें दही मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
