Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
बेजान और रफ बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें करेला, जानें यूज करने का तरीका
करेला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए करेला खाने की सलाह दी जाती हैं। करेला सेहत के साथ साथ स्किन और बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

करेला बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। करेले का इस्तेमाल कर झड़ते बालों, डैमेज बाल और डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं बालों में करेला इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे।

बालों में करेला इस्तेमाल करने का तरीका
बालों की देखभाल के लिए करेला बेहद फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं बालों में करेला इस्तेमाल करने का तरीका।
- सबसे पहले करेले को साफ कर लें। इसके बाद करेले से जूस निकाल लें। इसके बाद करेले के जूस में नारियल तेल मिक्स कर लें। इस जूस को बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।
- सर्दियों में बालों में काफी रूसी हो जाती है। रूसी से छुटकारा पाने के लिए आप करेले और दही का हेयर मास्क यूज कर सकते हैं। एक करेला लें इसे साफ करके करेले का जूस निकाल लें। इस जूस में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस हेयर पेस्ट को बालों में लगाएं। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर बालों से रुसी की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

करेले का बालों से फायदा
बालों की ग्रोथ- बालों की ग्रोथ के लिए करेला काफी फायदेमंद होता है। करेला का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो जाती है। करेले में पाया जाने वाला फोलिक एसिड बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।

मुलायम बाल
अनहेल्दी लाइफस्टाइल और प्रदूषण की वजह बालों की चमक कम हो जाती है। चमकदार बालों के लिए आप करेला जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। डैमेज बालों से छुटकारा पाने के लिए आप बालों में करेला का इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में एक बार करेला का हेयर मास्क लगाने से बाल चमकदार हो जाएंगे।

डैंड्रफ
सर्दियों में बालों में काफी डैंड्रफ हो जाता है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप करेला का इस्तेमाल कर सकते हैं। करेला में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं जो कि बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। करेला का हेयर मास्क यूज करने से डैंड्रफ कम हो जाते है जिससे बाल सॉफ्ट और घने नजर आते हैं।
करेले को रातभर बालों में लगाकर छोड़ सकते हैं। लेकिन करेले को केवल बालों में एक से दो घंटे के लिए ही लगाना चाहिए। लेकिन रातभर बालों में करेला लगा सकते हैं।
नहीं करेले को रोज बालों में नहीं लगाना चाहिए। हफ्ते में केवल एक या दो बार ही करेले का इस्तेमाल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
