Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
Hair Care Tips: घर पर नेचुरल घुंघराले बालों के लिए ट्राई करें DIY कर्ल जेल रेसिपी

घुंघराले बालों की देखभाल करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो सकता है क्योंकि कर्ली हेयर काफी ड्राई और उलझे हुए होते हैं। कर्ली हेयर को मेनटेंन करके रखने के लिए आप सल्फेट-फ्री शैम्पू और कंडीशनर का यूज करते हैं। इतना ही नहीं कई महिलाएं हीट स्टाइलिंग टूल्स से बचने की कोशिश भी करती हैं। ताकि उनके बालों को किसी तरह का नुकसान न हो और वो अपने बालों को फ्लॉट करना पसंद करती हैं। मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जिससे आप अपने कर्ली बालों को बरकरार रख सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने बालों को कर्ली रखने के लिए केमिकल फ्री जेल का यूज करना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए एक घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं जिससे आप घर में ही DIY कर्ल हेयर जेल बना सकते हैं।
कर्ली हेयर जेल बनाने की विधि
सामग्री
* अलसी - आधा कप
* पानी - 2 कप
* एलोवेरा जेल - 2 चम्मच
* हेयर ऑयल - 2 चम्मच
* एसेंशियल ऑयल - 5 से 10 बूंदें
तैयार करने की विधि
1. कर्ली हेयल जेल बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे सॉस पैन में अलसी के बीज को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें।
2. अब गैस की आंच को कम कर दें और बीच-बीच में अलसी के बीज को हिलाते रहे।
3. 10 से 25 मिनट तक अलसी के बीज के पकने के बाद उसे आंच से हटा दें।
4. जब आपका ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे छलनी की मदद से एक बाउल में छान कर जेल को अलग कर लें।
5. अब इस जेल में एलोवेरा जेल, हेयर ऑयल और एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
6. आपका हेयर जेल तैयार है। इसे किसी बोतल या डिब्बे में स्टोर करके रख लें।
नोट: इस जेल की शेल्फ लाइफ लगभग 1 से 2 सप्ताह है, इसलिए इसे कम मात्रा में बनाना ही सही है। इसे आप फ्रीज में स्टोर करके रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
