Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
बालों में चाहिए इंस्टेंट खुशबू, ट्राई करें ये DIY हेयर परफ्यूम

हर महिला अपने बालों की खूबसूरती को फ्लॉन्ट करना पसंद करती है और अपने बालों को महकाने के लिए ब्रांडेड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती है। इन शैंपू और कंडीशनर के इस्तेमाल से आपके बाल कुछ समय के लिए महक उठते हैं, लेकिन ये खुशबू बस कुछ समय के लिए ही होती है। आप रोजाना अपने बालों को वॉश भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में लंबे समय तक अपने बालों की महक बनाकर रखना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आप अपने बालों की महक को लंबे समय तक ताजा बनाए रखना चाहते हैं हम आपके लिए एक DIY हेयर परफ्यूम लेकर आए हैं। आइए जानते हैं घर में आपके बालों की खुशबू बनाएं रखने के लिए हेयर परफ्यूम बनाने का आसान तरीका।
DIY हेयर परफ्यूम रेसिपी
परफ्यूम के लिए सामग्री
* गुलाब जल - आधा कप
* वेनिला अर्क - 4 बूंदें
* ग्रेप फ्रूट एसेंशियल ऑयल - 20 बूंदें
* जेस्मिन एसेंशियल ऑयल - 10 बूंदें
बनाने की विधि
DIY हेयर परफ्यूम बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़ा बाउल लेकर उसमें गुलाब जल, वेनिला का अर्क, ग्रेप फ्रूटट एसेंशियल और जेस्मिन एसेंशियल ऑयल को एक साथ डालकर सभी चीजों को एक साथ मिल दें। इसके बाद आप इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डालकर स्टोर कर सकते हैं। इस मिश्रण को आप किसी ड्राई प्लेस पर ही रखें।
यूज करने का तरीका
DIY हेयर परफ्यूम का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस इसे अपने बालों पर स्प्रे करना है। आप इसे अपने धुले या बिना धुले बालों पर इस्तेमाल कर सकती है। इसको यूज करने के लिए आपको किसी समय की जरूरत नहीं है। यह परफ्यूम आपके बालों को एक प्यारी सी खुशबू के साथ आपके बालों को साइन करने में भी मदद करता है। इस परफ्यूम में मिलाई गई सभी चीजें आपके बालों के लिए फायदेमंद है। इनसे आपके बालों को किसी तरह का साइड इफेक्ट या नुकसान होने का खतरा नहीं है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
