Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शाइनी और घने बालों के लिए इस्तेमाल करें केले का होममेड हेयर कंडीशनर
मुलायम और शाइनी बालों के लिए महिलाएं शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं। कंडीशनर का इस्तेमाल कर बालों को हेल्दी और सिल्की बना सकते हैं। कंडीशनर का इस्तेमाल कर बालों को पोषण मिलता है। ड्राई बालों के लिए को मुलायम बनाने के लिए कंडीशनर काफी असरदार है। मार्केट में मिलने वाले कंडीशनर में केमिकल होता है जो कि बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए होममेड कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

केले कंडीशनर का इस्तेमाल
केले में विटामिन, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते है। ड्राई और रुखे बालों के लिए केले के कंडीशनर एकदम फायदेमंद होता है। केले का कंडीशनर का इस्तेमाल कर बालों को घना, लंबा और शाइनी बनाया जा सकता है।

केले कंडीशनर बनाने का तरीका
पका हुआ है एक केला, 3 चम्मच बड़े ऑलिव तेल और 2 बड़े शहद चम्मच लें। कंडीशनर बनाने के लिए पहले केला काटकर मैश कर लें। इसके बाद इस मैश बनाकर 3 बड़े ऑलिव ऑयल और 2 बड़े शहद चम्मच मिला लें। इसके बाद इस होममेड कंडीशनर का पेस्ट अपने बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। हेयर मास्क लगाने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

होममेड दही कंडीशनर
दही में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है। दही सेहत के साथ साथ बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दही नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो कि बालों की देखभाल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दही का इस्तेमाल करने से बालों का पीएच लेवल नॉर्मल बना रहता है। बालों को मजबूत बनाने के लिए दही काफी मददगार है।

दही कंडीशनर बनाने का तरीका
एक कप दही, शहद 2 बड़े चम्मच लें। दही और शहद का पेस्ट बना लें। इस हेयर मास्क को बालों की जड़ो में लगाएं। 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में एक बार दही का मास्क का इस्तेमाल करें। दही से जड़े मजबूत होती है। दही ड्राई बालों को मुलायम और शाइनी बनाने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
