Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
सफेद बालों का जड़ से हटाने के लिए इस्तेमाल करें कलौंजी हेयर मास्क, जानें रेसिपी
बढ़ती उम्र के लक्षण न केवल स्किन पर नजर आते है बल्कि इसका असर बालों पर भी पड़ता है। उम्र बढ़ने का साथ साथ बालों का रंग सफेद हो जाता है। बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है लेकिन आज कल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में लोगों के बाल सफेद हो रहे है। 20 साल की उम्र में लोग सफेद बालों से परेशान है। सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग डाई और मेहंदी का इस्तेमाल करते है। हेयर डाई करने से बाल बेजान और रफ हो जाते है। केमिकल की वजह से बालों को काफी नुकसान होता है। सफेद बालो को छिपाने और बालों को शाइन बनाने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते है बालों को काला करने के घरेलू उपाय।

कलौंजी
कलौंजी का इस्तेमाल कर सफेद बालों को काला किया जा सकता है। कलौंजी का इस्तेमाल करने से बालों में शाइन आती है। बालों को काला करने लिए 2 चम्मच कलौंजी, एक गिलास पानी, 4 से 5 चम्मच चाय पत्ती, 2 से 3 चम्मच कॉफी पाउडर और एलोवेरा जेल लें।

कलौंजी हेयर मास्क बनाने का तरीका
हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को गर्म कर लें। इस पानी में चाय पत्ति को डाल लें। 15 मिनट तक इसे उबाल लें। इसके बाद इस पानी को छानकर एक बाउल में डाल लें। कलौंजी को पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें। चाय के पानी में कॉफी पाउडर और एलोवेरा जेल मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में कलौंजी पेस्ट को मिलाएं। आपका कलौंजी हेयर मास्क तैयार है।

बालों में हेयर मास्क लगाने का सही तरीका
इस हेयर मास्क को बालों की जड़ो में अच्छे से लगा लें। 3 से 4 घंटे के बाद हेयर वॉश कर लें। हेयर वॉश के दौरान शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल न करें। हफ्ते में 3 से 4 बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इस हेयर पैक को लगाने से आपके सफेद बाल कम हो जाएंगे साथ ही बालों में शाइन देखने को मिलेगी। इसके अलावा इस हेयर मास्क को लगाने से झड़ते बालों की समस्या भी कम हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
