Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
घर की सजावट नहीं बल्कि सिल्की बालों के लिए काफी असरदार है गेंदा फूल
गेंदे के फूल का इस्तेमाल घर की सजावट के लिए किया जाता है। गेंदे का फूल का इस्तेमाल पूजा पाठ के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गेंदे के फूल का इस्तेमाल बालों और त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है।

गेंदे के फूल में औषधि गुण पाए जाते है जो कि बालों से संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। गेंदे का इस्तेमाल करने से बालों में चमक देखने को मिलती है। चलिए जानते हैं गेंदे फूल का इस्तेमाल करने का तरीका।

गेंदे के फूल और दही हेयर मास्क
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए दही काफी मददगार होता है। दही और गेंदे के फूल का हेयर मास्क बनाने के लिए 8 गेंदे के फूल और आधा कटोरी दही लें। सबसे पहले गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को अलग करके अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को मिक्सर में पीस लें। इसके बाद गेंदे के फूल में दही मिला लें। इसके बाद इस हेयर मास्क को बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में 2 बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

गेंदे के फूल और नीम ऑयल हेयर मास्क
सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप गेंदे का फूल यूज कर सकते हैं। चलिए जानते हैं गेंदे के फूल का इस्तेमाल कैसे करना है। 3 गेंदे के फूल, दो चम्मच नीम ऑयल, एक चम्मच टी ट्री ऑयल लें।
सबसे पहले गंदे के फूल की पंखुड़ियों को अलग कर लें। इसके बाद गेंदे के फूल में एक कप पानी डालकर पंखुड़ियों को अच्छे से डिप करें। इसके बाद इस पानी को उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद पानी छान कर अलग कर दें।
इस पानी में नीम ऑयल और टी ट्री ऑयल मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिक्षण को बालों की जड़ो में लगाएं। हल्के हाथों से बालों की मसाज करें। एक घंटे बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में दो बार गेंदे के फूल का इस्तेमाल करें। इससे डैंड्रफ की समस्या कम हो जाएगी।

गेंदे के फूल और मेथी पाउडर हेयर मास्क
गेंदे के फूल का इस्तेमाल कर आप बालों की चमक बढ़ा सकते हैं। सर्दियों में बाल रुखे और बेजान हो जाते है। बेजान और रुखे बालों में चमक लाने के लिए आप गेंदे का फूल यूज कर सकते हैं। बालों चमक के लिए आप गेंदे का हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए 4 गेंदे के फूल, आधा केला, एक चम्मच बादाम का तेल और एक चम्मच मेथी पाउडर लें।
हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को अलग कर लें। पंखुड़ियों को अच्छे से धो कर अलग कर लें। इसके बाद इसमें केला और मेथी पाउडर मिलाकर पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट में बादाम ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस हेयर पैक को बालों में लगाएं। हेयर पैक लगाने के एक घंटे बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

गेंदे के फूल के फायदे
हेयर फॉल- गेंदे का फूल बालों में कोलेजन बढ़ाता है जिससे बाल टूटने कम हो जाते है। गंदे के फूल में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है।
चमकदार बाल- गेंदे के फूल का इस्तेमाल कर बालों में चमक लाई जा सकती है। गेंदे के फूल सुखाकर पाउडर बना लें। इसके बाद इस पाउडर का हेयर मास्क यूज कर बालों को चमकदार बनाया जा सकता है।
डैंड्रफ- सर्दियों में बालों में डैंड्रफ काफी बढ़ जाता है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप गेंदे के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदे के फूल का इस्तेमाल कर बालों से डैंड्रफ को हटाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
