Latest Updates
-
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई
झड़ते बालों से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें प्याज और चावल के पानी का हेयर टॉनिक, दोबारा निकल आएंगे बाल
आजकल के लाइफ स्टाइल में महिला और पुरुष दोनों ही झड़ते बालों से परेशान हैं। बालों का गिरना किसी भी को भी पसंद नहीं होता है। गिरते बालों को रोकने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन इसके बाद भी बालों का टूटना बंद नहीं होता हैं। ऐसे में होममेड हेयर टॉनिक बनाकर बालों का गिरना कम कर सकते हैं। चावल और प्याज के रस बना हेयर टॉनिक बालों के लिए बहुत अच्छा है। हेयर टॉनिक का इस्तेमाल कर हेयर फॉल को रोका जा सकता हैं। चलिए जानते हैं हेयर टॉनिक बनाने का तरीका।

हेयर टॉनिक बनाने का तरीका
एक प्याज
आधा कप चावल
एक गिलास पानी
प्याज को छीलकर काट लें। चावल को धोकर साफ कर लें। इसके बाद एक पैन में प्याज और चावल डाल कर एक गिलास पानी मिला लें। इसके बाद इस पैन को धीमी आंच पर गर्म करें। 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर इस मिश्रण को पकने दें। जब पानी पक जाए तो पानी को छानकर किसी बर्तन में रख लें। पानी ठंडा होने के बाद इसे एक बोतल में रख लें। शैंपू करने से पहले बालों की जड़ो में इस टॉनिक का इस्तेमाल करें।

टॉनिक का बालों में इस्तेमाल करने का तरीका
इस होममेड टॉनिक को बालों में हेयर वॉश करने से आधे घंटे पहले लगाना चाहिए। टॉनिक को लगाने के बाद माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। बालों में इस टॉनिक को लगाने से प्याज की स्मेल आती हैं। प्याज की स्मेल से छुटकारा पाने के लिए अच्छे से हेयर वॉश करें। हेयर वॉश करने के बाद भी अगर स्मेल नहीं जाती है तो आप हेयर वॉश करने बाद बालों में सरसों के तेल से मसाज करे लें। इससे बालों से स्मेल चली जाएगी।

बालों में प्याज के रस का फायदा
बालों में प्याज का रस लगाने से जड़े मजबूत होती है वहीं नए बाल भी आते हैं। इसलिए घने और मजबूत बालों के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता हैं। बालों में प्याज का यूज आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भी करती हैं। सारा अली खान अपने बालों की देखभाल के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करती हैं।

चावल का पानी
कोरियन और जापानी महिलाएं काफी समय से चावल का इस्तेमाल बालों और त्वचा की देखभाल के लिए करती हैं। चावल का इस्तेमाल ना केवल ग्लोइंग स्किन बल्कि सिल्की बालों के लिए भी किया जाता हैं। चावल का पानी का इस्तेमाल करने बालों पोषण मिलता है जिससे डैमेज बाल ठीक हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
