Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिये लगाएं कद्दू का हेयर मास्क
महिलाएं अक्सर दो मुहें बाल को लेकर काफी परेशान रहती हैं। हेयर ब्यूटी प्रोडक्ट लगाने के बाद भी दो मुहें बाल कम नहीं होता है। दो मुहें बालों से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं। कद्दू और तेल का इस्तेमाल कर दो मुंहे बालों से छुटकारा पाया जा सकता है।

कद्दू और तेल बालो की डीप कंडीशन करते हैं। बालों के विकास के लिए भी कद्दू काफी लाभदायक होता है। चलिए जानते है कद्दू से बालों की केयर करने का तरीका।

डीप कंडिशनर
बालों की डीप कंडिशनिंग करने के लिए आप कद्दू के साथ ओट्स मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे बालों को पोषण मिलेगा। दो मुहें बालों की परेशानी कम होगी।

कद्दू हेयर मास्क
50 ग्राम कद्दू का पल्प, 1 टीस्पून ओटमील पाउडर, नारियल का तेल, 50 ग्राम शिया बटर, ऑलिव ऑयल लें। शिया बटर, नारियल तेल और कद्दू के पल्प को एक साथ मिला लें। इब इसमें ओटमील पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इके बाद इस मास्क को बालों में अच्छे से लगाएं। 30 मिनट बाद सर धो लें। आप इस पेस्ट को फ्रीज में रखकर पांच दिनों तक यूज कर सकती हैं।

कद्दू और तेल
बालों के देखभाल के लिए कद्दू के साथ नारियल तेल की भी जरुरत होती है। तेल की मदद से कद्दू में मौजूद विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स मिल सके। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए नारियल तेल और कद्दू के तेल को एक साथ गर्म करें। ध्यान रहे कि आप दोनों तेल की एक जैसी मात्रा लें। धीमी आंच पर तेल को गर्म करें। कद्दू और नारियल के तेल के को जड़ो से लेकर टिप्स तक लगाएं।

डल बालों के लिए
अगर आप अपने डल बालों से काफी परेशान है तो आप कद्दू के तेल का हेयर मिस्ट मास्क का यूज कर सकते हैं। इससे बाल शाइनी और सिल्की हो जाएंगे। कद्दू के बीच का तेल लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में डाल लें। आप इस स्प्रे में नारियल का तेल भी मिला सकते हैं। इस स्पे को आप अपने बालों मे लगाएं। इससे आपके डल और बेजान बाल ठीक हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
