Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
बालों की समस्या से निजात पाने के लिए इस्तेमाल करें DIY तुलसी हेयर मास्क
तुलसी का पौधा हर घर में पाया जाता है। तुलसी का इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है। क्या आप जानते हैं तुलसी पौधा बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तुलसी पौधा में कई औषधीय गुण पाए जाते है जो कि बालों से संबंधी सभी तरह की परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। तुलसी का इस्तेमाल कर बालों से ड्रैंडफ और बालों की ड्राईनेस को कम किया जा सकता है। तुलसी का इस्तेमाल कर हेयर फॉल की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है। तुलसी का हेयर मास्क लगाने से ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक बना रहता है। चलिए जानते हैं तुलसी हेयर पैक बनाने का तरीका और फायदे।

तुलसी के पत्तों के हेयर ऑयल में मिक्स करके यूज करें
घने और मुलायम बालों के लिए आप तुलसी के पत्तों को हेयर ऑयल में मिलाकर यूज कर सकते हैं। आप अपने हेयर ऑयल में तुलसी के पत्तों को क्रश करके मिक्स कर लें। इसके बाद तेल को 1 घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद इस ऑयल से बालों की हल्के हाथ से मसाज करें। मसाज करने के 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। इस ऑयल का इस्तेमाल करने से हेयर फॉल कम होता है जिससे बाल घने और मलायम हो जाएंगे।

सफेद बालों के लिए तुलसी हेयर मास्क
आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में बालों का सफेद होना आम बात है। कम उम्र में सफेद बाद विटामिन बी12 की कमी से होता है। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी और आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए आंवला पाउडर और तुलसी पाउडर को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद पाउडर में गुनगुना पानी डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों में लगाएं। हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। कुछ समय बाद आपके सफेद बालों की परेशानी कम हो जाएगी।

डैंड्रफ के लिए हेयर मास्क
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी के पत्ते का हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी के पत्ते और करी पत्ता का इस्तेमाल कर हेयर मास्क बना सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए 10 करी पत्ता और 10 तुलसी पत्ता मिक्स कर लें। इसके बाद पत्तों का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की 1 या फिर 2 बूंद मिलाएं। इसके बाद इस हेयर मास्क को बालों में लगाएं। आप इस हेयर मास्क में दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ कम हो जाएगा। हेयर मास्क लगाने के 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
