Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गीले बालों में कंघी करना सही है या गलत, जानें क्या है सच
बालों की देखभाल के लिए बालों में कंघी करना जरुरी होता है। बालों में कंघी और ब्रश करने से बाल सीधे रहते है जिससे बालों का टूटना कम हो जाता है। कहा जाता है कि दिन में दो बार बालों में कंघी करनी चाहिए। बालों में कंघी करने से बाल सुलझे रहते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि नहाने से पहले बालों में कंघी करना चाहिए वहीं कुछ लोगों का कहना है कि नहाने के बाद बालों में कंघी करना चाहिए। वहीं कुछ लोग बोलते है कि गीले बालों में कंघी नहीं करना चाहिए, वहीं कुछ लोगों का कहना है की गीले बालों में कंघी करना चाहिए। चलिए जानते हैं गीले बालों में कंघी करना चाहिए या नहीं।

गीले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए
गीले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। गीले बाल कमजोर होते है ऐसे में गीले बालों में कंघी करने बाल काफी टूटते है। अगर आपने इस बात का ध्यान नहीं दिया तो आपके बाल हमेशा के लिए डैमेज हो सकते हैं। हेयर वॉश करने के बाद गीले बालों में कंघी ना करें बल्कि बालों को सूखने के बाद कंघी करें।

गीले बालों में क्यो कंघी नहीं करनी चाहिए
गीले बालों में कंघी करने से बाल ज्यादा रफ और फ्रिजी हो जाते है। गीले बालों में कंघी करने से बाल सूखने के बाद बाल काफी फ्रिजी हो जाते है। कर्ली बालों के साथ ज्यादा दिक्कत आती है, गीले कर्ली बालों में कंघी करने से बाल काफी ज्यादा फ्रिजी हो जाते हैं।

हेयर वॉश से पहले करें कंघी
हेयर वॉश करने से पहले बालों में कंघी करने से बालों का टूटना कम हो जाता है। हेयर वॉश करने से पहले बालों में कंघी करने से बालों में जमा गंदगी आसानी से बाहर निकल जाते है। बालों की देखभाल के लिए हेयर वॉश से बालों में कंघी करनी चाहिए। हेयर वॉश के बाद बाल सुलझे रहते है।

बड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें
बालों को सुलझाने के लिए बड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। पतले दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करने से बाल ज्यादा टूटते है। बालों की देखभाल के लिए अच्छी क्वालिटी वाले बड़े दांत की कंघी का इस्तेमाल करें। ताकि बालों का टूटना कम हो जाए।
हफ्ते में 2 से 3 बार हेयर वॉश करने की सलाह दी जाती है। हेयर वॉश करने से 40 मिनट पहले आप बालों में तेल लगाकर बालों की मसाज कर सकते हैं। हेयर वॉश के दौरान तेल और शैंपू का एक साथ इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
बालों की देखभाल के लिए दिन में दो बार बालों में कंघी करना चाहिए। अगर आपके कर्ली बाल है तो आप शैंपू से पहले अपने बालों में कंघी करें इससे बालों को नुकसान कम होगा।



Click it and Unblock the Notifications
