Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
बालों की बदबू को दूर करने के लिए इन टिप्स की लें मदद
जब बात बालों से जुड़ी समस्याओं की होती है तो हम अक्सर रूसी, हेयर फॉल या डल हेयर आदि की बात करते हैं। लेकिन बालों से स्मेल आना भी एक बहुत बड़ी समस्या है, जो हमें शर्मिन्दगी का अहसास करवा सकती है। पसीने से लेकर पॉल्यूशन तक, ऐसी कई चीजें होती है, जिनकी वजह से बालों में से अजीब सी स्मेल आती है।

अक्सर बालों में से बदबू आने पर हम तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। जबकि वास्तव में आपको उनकी सही तरह से केयर करने की जरूरत होती है। ऐसे कई छोटे-छोटे टिप्स होते हैं, जो आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
सही हो हेयर केयर रूटीन
बालों से आने वाली बदबू से लेकर अन्य हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करने का यह सबसे पहला व जरूरी स्टेप है। अगर आपको हेयर रूटीन सही होगा तो बाल भी हेल्दी रहेंगे। आप अपनी स्कैल्प व हेयर टाइप को समझकर उसी के अुनसार सही प्रोडक्ट्स का चयन करें। अपने बालों को समय-समय पर वॉश करने के अलरवा कंडीशन करें। उनकी ऑयलिंग करें व हेयर सीरम आदि का इस्तेमाल करें।
मेडिकल शैम्पू की लें मदद
कई बार स्कैल्प की स्किन में यीस्ट या बैक्टीरिया की वजह से बदबू आती है या फिर बाल बदबूदार होते हैं, तो ऐसे में आपको एंटी-फंगल हेयर केयर उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा उपाय माना जाता है कि आप पहले अपने डॉक्टर से बात करें और फिर उनकी सलाह पर किसी मेडिकल बेस्ड शैम्पू या फिर हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इन प्रोडक्ट्स की मदद से आपको बहुत कम समय में फर्क नजर आने लगता है।
सेब का सिरका करें इस्तेमाल
2-3 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को 2 कप पानी में मिलाएं। आप इसे बतौर हेयर रिंस इस्तेमाल कर सकती हैं। मसलन, आप अपने बालों को अच्छी तरह से धोने के बाद इस सिरके के मिश्रण से अपने बालों को धोएं। यह न केवल आपके स्कैल्प पर बैक्टीरिया का मुकाबला करता है बल्कि आपके बालों को अधिक चमकदार भी बनाता है।
नींबू का रस आएगा काम
बालों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए नींबू का रस आपके बेहद काम आ सकता है। नींबू एंटी-माइक्रोबियल है और आपके स्कैल्प पर एक ताज़ा सिट्रस महक छोड़ता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक कप गर्म पानी में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। बालों को धोने के बाद इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों को रिंस करें। कुछ मिनट बाद ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
एसेंशियल ऑयल की लें मदद
कुछ एसेंशियल ऑयल जैसे टी ट्री ऑयल आदि को आप बादाम या जोजोबा तेल जैसे कैरियर ऑयल में मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, एसेंशियल ऑयल ना केवल आपकी स्कैल्प कंडीशन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि इनकी एक बेहद ही अच्छी महक भी होती है। आप एसेंशियल ऑयल की चार-पांच बूंदे अपने कैरियर ऑयल में मिलाएं और अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अंत में एक जेंटल शैम्पू से बालों को वॉश कर लें।
इन टिप्स की भी लें मदद
इन उपायों को अपनाने के अलावा अपने बालों और स्कैल्प की बदबू से बचाने के लिए आप कुछ अन्य टिप्स भी आजमा सकते हैं। मसलन-
• हमेशा सल्फेट फ्री शैंपू का प्रयोग करें। सल्फेट का उपयोग शैंपू में झाग बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन इससे त्वचा में जलन हो सकती है।
• अगर बालों में डैंड्रफ है तो हेयर केयर रूटीन में एंटी-डैंड्रफ शैम्पू को शामिल करें।
• अपने बालों को सन डैमेज और पॉल्यूशन से बचाने के लिए टोपी या स्कार्फ पहनें।
• अपनी डाइट पर भी ध्यान दें। कुछ फूड्स आपके हेयर हेल्थ को प्रभावित करने के साथ-साथ बैड स्मेल की वजह भी बनते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
