Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घने, लंबे और सुंदर बाल चाहती हैं तो फॉलो करें तब्बू के ये घरेलू नुस्खें
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू अपनी शानदा एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। अक्सर इंटरनेट पर तब्बू का बोल्ड लुक इंटरनेट पर वायरल रहता हैं। बता दें कि तब्बू अपने खूबसूरती के साथ साथ अपने लंबे बालों के लिए भी जानी जाती है। तब्बू के फैंस उनके नेचुरल लंबे बालों को काफी पसंद करते हैं।

तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से ही लंबे बाल पसंद है। वह अपने बालों को कटवाना पसंद नहीं करती हैं। तब्बू ने बताया है कि वह अपने बालों की केयर करने के लिए तेल से माशिल करती हैं। चलिए जानते हैं तब्बू अपने बालों की केयर कैसें करती हैं।

ऑयल मसाज
तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने लंबे बालों की देखभाल करने के लिए बचपन से ही बालों में तेल लगाती हुई आईं हैं। तेल से मालिश करने से बालों की जड़े मजबूत होती है साथ ही बाल चमकदार रहते हैं। अगर आप भी तब्बू की तरह लंबे और सिल्की बालों की चाहत रखते है तो बालों में तेल लगाना शुरु करें। बता दें कि सर धोने से एक दिन पहले गर्म तेल से बालों में चम्पी करें, गर्म नारियल तेल से बालों की माशिल करने से बाल सिल्की हो जाते हैं।

नो हेयर कलर
तब्बू ने बताया है कि आजकल के फैशनेबल दौर में लोग अपने बालों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करते हैं लेकिन वह अपने बालों में किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट करने से डरती हैं। तब्बू ने बताया है कि वह अपने बालों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी नहीं करती हैं। उन्हें अपने नेचुरल बाल ही पसंद हैं। तब्बू ने कभी भी अपने बालों में किसी भी तरह का कलर नहीं करवाया हैं। वहीं तब्बू अपने फैंस को भी बालों में नो कलर के लिए बोलती हैं। उनका कहना है कि बालों में कलर लगाने से नेचुरल लुक खो जाता है। इसलिए बालों को नेचुरल ही रहने दें।

कंडीशनर और शैंपू
बालों की देखभाल करने के लिए तब्बू कम केमिकल वाले शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं। तब्बू हार्डकोर शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करती हैं। तब्बू कहना है कि रोज रोज शैंपू से बाल नहीं धोने चाहिए, हफ्ते में केवल 3 से 2 बार ही बाल धोने चाहिए। ज्यादा हेयर वॉश करने से बालों की जड़े कमजोर हो जाती है।

होम मेड हेयर स्पा
तब्बू अपने बालों की केयर करने के लिए केमिकल का प्रयोग नहीं करती हैं। बल्किन घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। तब्बू अपने बालों तेल लगाने के बाद गर्म पानी से भीगे तौलिए को सर पर बांध कर हेयर स्टीम लेती हैं। आप भी तब्बू की तरह सिल्की बाल चाहिए तो आप भी तब्बू के इस घरेलू तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं।

दही
तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें दही खाना बहुत पसंद है। तब्बू का कहना है दही खाने से बालों की जड़े मजबूत होती है। साथ ही बाल सिल्की भी होते हैं। दिनभर में एक कटोरी दही जरुर खाना चाहिए। इससे बालों को पोषण मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
