Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
घने और लंबे बालों के लिए हफ्ते में कितनी बार करना चाहिए हेयर वॉश, जानें हेयर केयर रुटीन
घने और सिल्की बालों के लिए बालों की देखभाल बहुत जरुरी होता है। बालों को केयर करने के लिए सबसे पहले उन्हें धोने का तरीका पता होना चाहिए। बालों की देखभाल बालों के टाइप के अनुसार करनी चाहिए। बालों की देखभाल के लिए हेयर मास्क और हेयर सीरम का इस्तेमाल किया जाता है।

वहीं बालों में शैंपू भी हेयर टाइप के अनुसार करना चाहिए। बालों की देखभाल के लिए हफ्ते में कितनी बार अपने बाल धोने चाहिए। चलिए जानते हैं हफ्ते में बाल को कितनी बार धोना चाहिए।

स्ट्रेट बालों को हफ्ते में कितनी बार हेयर वॉश करना चाहिए
स्ट्रेट बालों देखने को काफी अच्छे लगते हैं। सीधे बालों में शाइन देखने मिलती हैं। सीधे बालों में गंदगी बहुत आसानी से चिपक जाती हैं। ऐसे में स्ट्रेट बालों को धोने की जरुरत होती है। स्ट्रेट बालों में ऑयल बहुत जल्दी से आ जाता है। ऐसे में आप हफ्ते में तीन दिन आप अपने बाल धो सकते हैं। स्ट्रेट बालों को बहुत ज्यादा कंडीशनर की जरुरत नहीं होती है, बालों को शैंपू करने बाद आप सीरम का यूज कर सकती हैं।

कर्ली बालों के लिए हफ्ते में कितनी बार धोना चाहिए
कर्ली बालों हल्के ड्राई होते हैं। ऐसे में कर्ली बालों को बार बार धोने से बाल फ्रिजी और डैमेज हो जाते हैं। कर्ली बालों को हफ्ते में दो बार धोना चाहिए। बहुत हेयर वॉश करने से नेचुरल कर्ल्स कम हो जाता है। कर्ली बालों को कंडीशनर की बहुत जरुरत होती है। कर्ली बालों के लिए सीरम की जरुरत होती है। आप हेयर वॉश करने के बाद बालों में कंडीशनर लगाएं।

वेवी बालों के लिए हफ्ते में कितनी बार हेयर वॉश करना चाहिए
बहुत से लोगों के बाल ना तो कर्ली होते है ना ही स्ट्रेट होते हैं। जिनके बाल वेवी है उन्हें हफ्ते में दो से तीन बार वॉश करना चाहिए। वेवी हेयर वालों को ऐसा शैंपू लेना चाहिए जिससे उनके बाल ज्यादा ड्राई ना हो और ना ही ज्यादा ऑयली। वेवी हेयर वाले कंडीशनर को शैंपू से पहले लगाकर बालों को धो सकती हैं। इससे स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली नहीं होगा। बालों को कंडीशनर का पोषण भी मिल जाएगा।

फ्रिजी बालों के लिए हफ्ते में कितनी बार करें हेयर वॉश
फ्रिजी बालों को हफ्ते में दो बार धोना चाहिए। अगर बाल बहुत गंदे है तो आप तीन बार भी बाल धो सकते है। फ्रिजी बालों को ज्यादा नहीं धोना चाहिए। क्योंकि इससे बाल ड्राई हो जाते है, साथ ही बालों का टेक्सचर भी खराब हो जाता है। फ्रिजी बालों वालों को मॉइश्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications