Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hair Colour Trends for 2023:अपने बालों को देना चाहते हैं नया लुक, तो ट्राई करें ये हेयर कलर्स
बालों को कलर करवाना एक कॉमन फैशन ट्रेंड बन चुका है। लेकिन बालों को और चेहरे और अपनी स्किन कलर के आधार पर अगर कलर करवाया जाता है तो वो और ज्यादा निखर कर सामने आता है। आपका लुक उस कलर से फैब लगता है। लेकिन पहले आपको इस बात के बारें में आश्वस्त होना होगा कि आने वाले टाइम में आप अपने बालों को किस हेयर स्टाइल और हेयर कट में रखेंगी, क्योंकि इससे भी आपके हेयर कलर पर फर्क पड़ जाता है। और आपका लुक स्टनिंग लगता है। बालों को कलर करवानें से पहले आजकल के ट्रेंड पर जरूर नजर डाल लें, न्यू कलर को लेकर अपडेट रहें। नये साल में कुछ हेयर कलर ऐसे है जो पिछले साल ही से ही ट्रेंडिंग पर हैं और कुछ नये कल भी जो नये साल की शुरूआत से टॉप पर आ चुके हैं। यहां 2023 में बालों के सभी ट्रेंड, रंग और कट को आपके साथ शेयर कर रहे हैं- जिससे आपको अपने बालों में कलर करने के लिए आइडिया मिल जाएगा।

गोल्डन ब्राउन
2023 में भी गोल्डन ब्राउन ट्रेंड में बना हुआ है। गोल्डन ब्राउन कहें तो कभी ट्रेंड से बाहर जाता ही नहीं है। अगर आप नये साल में हेयर कलर करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गोल्डन हेयर कलर आपके लिए बेस्ट है। ये उन लोगों के लिए एकदम सही हैं जो अपने करंट हेयर कलर में थोड़ा सा सा बदलवा चाह रहे हैं। गोल्डन ब्राउन आपके लुक में हॉटनेस के साथ डीप टच जोड़ देगा।
अगर आपकी स्किन गोरी, जैतूनी या डार्क हो तब भी ये आपके उपर खूब फबेगा।

कारमेल ब्लॉन्ड्स
केरेमल ब्लॉन्ड्स उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है हैं जो हेयर कलर में ज्यादा रखरखाव नहीं चाहते हैं। कूल स्किन टोन वाले इस कलर को अपना सकते हैं। सही केरेमल ब्लॉन्ड्स कर पाने के लिए, अपने स्टाइलिस्ट से हल्के कारमेल शेड में हाइलाइट्स या लोलाइट्स के बारें में जरूर पूछें।
ये ट्रेंड उन लोगों के लिए सही है जो पूरे बालों में कलर नहीं करवाना चाहते बल्कि स्ट्रिक्स को जोड़ना चाहते हैं। ये एक सॉफ्ट नेचुरल कलर है। कोई भी इस कलर को स्टाइल करवा सकता है।

पीच रोज ब्लॉन्ड
पीच रोज ब्लॉन्ड हर मौसम के लिए में बने रहने के लिए अच्छा है। इसके साथ ही आप इसे किसी भी हेयर कट पर ले सकती है। पिछले कुछ सालों से, ऐश ब्लॉन्ड और प्लेटिनम हेयर कलर किंग बनें हुए हैं। लेकिन 2023 में, पीच रोज़ ब्लॉन्ड टॉप पर है।

चॉकलेट ब्राउन
चॉकलेट ब्राउन हेयर कलर 2023 के ट्रेंड में है। इसने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर तहलका मचाया हुआ है। ये एक रिच करल है। चॉकलेटी कलर उन लोगों के लिए एकदम सही है जो अपने बालों में गहराई जोड़ना चाहते हैं। इस लुक के लिए आप अपने बालों को डार्क चॉकलेट ब्राउन के साथ एक लाइट कलर को जोड़ सकते हैं।

पेस्टल ब्लू हेयर
ये कलर ट्रेंड में आ रहा है। जो कोई अलग लुक की चाहत रखता है उसके लिए पेस्टल ब्लू कलर बेस्ट है। हमारा पॉरकास्ट है कि ये आने वाले वक्त में टॉप ट्रेंड पर जाने वाला है। ब्लू पेस्टल शेड सॉफ्ट और डेयरिंग दोनों है। यह किसी भी पोशाक के साथ अच्छी तरह से जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
