Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
बालों से डैंड्रफ को करना है बाय-बाय, एप्पल साइडर विनेगर का इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

एप्पल साइडर विनेगर सेब के रस को निकाल कर और उसे फर्मेंट करके तैयार किया जाता है। इस सिरके की खास बात यह है कि ये एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी एलर्जिक होता है। इसका इस्तेमाल बालों से डैंड्रफ सहित कई हेल्थ और सौंदर्य संबंधी समस्याओं के लिए एक नेचुरल इलाज के रूप में किया जाता है। डैंड्रफ आपके स्कैल्प पर रतदार, खुजली और कभी-कभी लाल त्वचा का कारण बनती है। कई लोगों का मानना है कि सेब का सिरका डैंड्रफ उनके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। एप्पल साइडर सिरका एक प्राकृतिक एंटिफंगल और रोगाणुरोधी एजेंट है, जिसका अर्थ है कि यह आपके बालों में होने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है जो डैंड्रफ होने का कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं बालों से डैंड्रफ साफ करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का यूज कैसे कर सकते हैं-
डैंड्रफ के लिए DIY एप्पल साइडर विनेगर हैक्स
1. एप्पल साइडर विनेगर और पानी
एक कप एप्पल साइडर विनेगर को एक कप पानी में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए। अब इस मिक्सचर को स्कैल्प पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को शैम्पू से धो लें।
2. एप्पल साइडर विनेगर और टी ट्री ऑयल
एप्पल साइडर विनेगर की तरह टी ट्री ऑयल भी आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है। टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं जो डैंड्रफ से छुटकारा पाने में मददगार है। आपको बस एक कप एप्पल साइडर विनेगर में कुछ टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलानी है। इसके बाद इस मिक्सचर को अपने स्कैल्प पर लगा कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर अपने बालों को साफ कर लें।
3. एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो डैंड्रफ से निजात पाने में मदद करते हैं। एक कप एप्पल साइडर विनेगर में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। अब इस मिक्सचर को स्कैल्प पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसके बाद अपने बालों को धो लें।
4. एप्पल साइडर विनेगर और जैतून का तेल
एप्पल साइडर विनेगर के साथ जैतून का तेल आपके बालों से डैंड्रफ हटाने के साथ मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। आपको बस एक कप एप्पल साइडर विनेगर में एक छम्मच जैतून का तेल मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। फिर थोड़ी देर बाद अपने बालों को साफ पानी से क्लीन कर लें।
नोट: एप्पल साइडर विनेगर के ज्यादा यूज से स्कैल्प में आपको सुखापन महसूस हो सकता है। इसका उपोग करने के लिए आप हल्के हाथों से अपने स्कैलप पर मसाज करें और शैम्पू से अपने बालों को धो लें। इसके अलावा, एप्पल साइडर विनेगर का यूज करने से पहले ये जरूर टेस्ट कर लें कि एप्पल साइडर विनेगर से आपकों किसी तरह की एलर्जी न हो।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
