Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना से जूझने के बाद बाल झड़ने की हो सकती है दिक्कत, अपनाएं ये नुस्खे
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचाया हुआ है। रोजाना लाखों कोरोना मरीज सामने आ रहे है, वहीं हजारों की संख्या मे लोगों की मौत हो रही है। कोरोना संक्रमित इंसान के ठीक होने के बाद कई तरह की समस्याएं जैसे खांसी, कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं कोरोना से ठीक होने के बाद बाल झड़ने की समस्या भी हो रही है। कोविड से ठीक होने के बाद बालों का झड़ना, चक्कर आना और चिंता देखा गया है। करोना वायरस को लेकर हुए रिसर्च में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद लोगों में बाल झड़ने की समस्या हो रही है। चलिए जानते हैं कोरोना से ठीक होने के बाद बाल झड़ने के कारण।

बाल झड़ने के कारण
एक्सपर्ट के अनुसार कोरोना से ठीक होने के बाद बाल झड़ने के पीछे का कारण नहीं पता चल पाया है। एक्सपर्ट का कहना है कि बाल झड़ने का कारण तनाव, तेज बुखार और चिंता हो सकती है, क्योकि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार और तनाव से जूझना पड़ता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण तेज बुखार और तनाव है।

तनाव
बाल झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है। अधिक तनाव की वजह से लोगों में बाल झड़ने की समस्या देखी जाती है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लोगों में तनाव और चिंता काफी बढ़ जाती है जिसकी वजह से ठीक होने के बाद बाल झड़ने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

बुखार
बुखार और दूसरी समस्याओं की वजह से भी बाल झड़ने लग जाते है। तेज बुखार होने या किसी बीमारी से ठीक होने के कुछ महीने तक बाल झड़ने लग जाते है। यह एक आम समस्या होती है जो कुछ दिनों बाद अपने आप ठीक हो जाती है।

देखभाल
झड़ते बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप हेल्दी डाइट लें। अच्छी नींद लें जिससे तनाव कम हो सके। बालों की देखभाल के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करें, इसके अलावा झड़ते बालों में बारीक कंघी का इस्तेमाल ना करें। बालों में केमिकल का इस्तेमाल करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
