Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रफ बालों को बनाना चाहते है शाइनी, तो अंडे और नारियल तेल से बने इस हेयर मास्क को ट्राय करें
क्या आपके बाल रूखे- सूखे और बेज़ान हैं? क्या आप चाहते हैं कि आपको कोई ऐसी चीज मिले, जो आपके बालों को शाइनिंग और हेल्दी बनाए? अगर आपका जवाब 'हां’ है तो आपको एक ऐसे नरिशिंग हेयर केयर प्रोडक्ट की जरूरत है जो ना सिर्फ आपके बालों को जरूरी पोषण दें बल्कि उसकी ग्रोथ भी बढ़ाए। तो इसके लिए हेयर मास्क से अच्छी चीज कोई हो ही नहीं सकती, क्यूंकि ये आपके बालों को अंदरूनी पोषण देकर उसे लेंदी, शाइनी और अट्रेक्टिव बनाता है।

दरअसल, धूल-मिटटी से घिरे वातावरण में बालों हेल्दी और क्लीन रखने के लिए केवल शैम्पू और कंडीशनर ही काफी नहीं है। लेकिन अगर आप हेयर मास्क का इस्तेमाल करते है तो इससे आपको काफी फायदा होगा। दरअसल हेयर मास्क नेचुरल नरिशिंग ऑयल और ऐसे इंग्रेडिएन्ट्स से समृद्ध होते हैं, जो डैमेज्ड और रुखे बालों पर बढ़िया तरीके से काम करते हैं। यह आपके बालों को पोषण देने के साथ उनकी डीप कंडीशनिंग भी करते हैं । आप चाहें तो हेयर मास्क को घर पर भी बना सकते हैं। बल्कि आपके घर में मौजूद कुछ चीजों का प्रयोग करके बढ़िया हेयर मास्क बनाया जा सकता है। यहां हम आपको अंडे और नारियल तेल से बनें दो ऐसे हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने वाले है, जिसके इस्तेमाल से ड्राई हेयर की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकेंगे।
अंडे की जर्दी से बना हेयर मास्क
अंडे की जर्दी सबसे आसानी से लगने वाला हेयर मास्क है। अंडे की जर्दी को अपने ड्राई हेयर पर, खासकर स्कैल्प और बालों के अंतिम छोर में उंगलियों का उपयोग करके लगाएं। इसे कम से कम 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। चूंकि अंडे की जर्दी विटामिन से भरपूर होती है, इसलिए यह आपके बालों को डैमेज होने से बचाती है और आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाती है। अगर आपको अंडे की स्मेल पसंद नहीं है तो आप अंडे की जर्दी में नींबू भी मिला सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप अंडे की जर्दी में शहद और एप्पल-साइडर विनेगर मिलाते हैं, तो इससे आपके बाले सूखे और बेजान नहीं दिखेंगे।
नारियल तेल से बना मास्क
हेयर फॉल की समस्या से निपटने के लिए हम सभी बालों में नारियल का तेल लगाते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल चमकदार हों और वो दोमुंहें ना हो तो आप गर्म नारियल तेल में एक कप जैतून का तेल मिला सकते हैं। इस मास्क को 30 मिनट के लिए सूखे बालों पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। इसी तरह, अगर आपको डैंड्रफ, जूँ और स्कैल्प में खुजली की समस्या है, तो आप शैम्पू करने के बाद गीले बालों पर नारियल तेल और ब्राउन शुगर को मिलाकर लगा सकते हैं। फिर 5-10 मिनट के लिए मास्क को लगाए रखने के बाद, आप इसे ठंडे या गर्म पानी से धो सकते हैं। इसी तरह, बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और बालों की ग्रोथ के लिए, आप नारियल का तेल और दालचीनी का पेस्ट भी बना सकते हैं और इसे सूखे बालों पर मास्क के रूप में लगा सकते हैं। इस मास्क को 40 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। यकीन मानिए, कुछ ही दिनों के इस्तेमाल में आपको इन हेयर मास्क का असर साफ दिखाने देने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
