Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
हेयर ग्रोथ के लिए कुछ ऐसे अप्लाई करें लीची और एलोवेरा का हेयर मास्क
क्या आपके बाल लगातार गिर रहे है और बालों के गिरने की समस्या के कारण आप उन्हें खुला नहीं रख पाती? अगर ऐसा है, तो इसके पीछे का कारण ना सिर्फ न्यूटीशंस की कमी हैं, बल्कि बालों के झड़ने की समस्या शैंपू, कंडीशन या अन्य कैमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करने से भी हो सकती है। जी हां, हजारों रूपए खर्च करके जिन प्रोडक्ट का इस्तेमाल आप बालों को सुंदर बनाने के लिए कर रहे है वे असल में आपको बालों को अनहेल्दी बना रहे है। कैमिकल से बने होने के कारण इनसे आपको फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो रहा है। इसकी बजाय अगर आप नेचुरल चीजों को अपनाते है तो बालों से जुड़ी हर समस्याओं का समाधान पा सकते है। यहां हम बात कर रहे है लीची की।
जी हां, लीची ना सिर्फ सुपर टेस्टी फ्रूट है, बल्कि ये बालों पर जादुई असर दिखा सकता है। जो आपके बालों को मजबूत, लंबा और हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। यहां हम आपको लीची का हेयर मास्क बनाने का तरीका और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताने वाले है।
कैसे बनता है लीची का हेयर मास्क

कैसे बनता है लीची का हेयर मास्क
सामग्री
10 पकी हुई लीची
2 से 3 बड़े चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल

बनाने का तरीका :
सबसे पहले लीची को छीलकर मैश करे और उसका रस निकाल लें। फिर इसमें एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। याद रखें ये एकदम क्रीमी मिक्सचर की तरह होना चाहिए। जिसे बालों पर क्रीम की तरह स्मूदली लगाया जा सकें। आप हाथ से या ब्रश से जिससे चाहे अपने ये मास्क बालों पर लगा सकते है।

इस तरीके से लगाए हेयर मास्क
इस पेस्ट को स्कैल्प, बालों और उनकी जड़ों पर लगाएं। और इस पेस्ट को लगाने के बाद 10-15 मिनट के लिए अपने बालों और खोपड़ी में धीरे-धीरे मसाज करें। इस मास्क को तकरीबन पौन घंटा यानि 40 से 50 मिनट तक बालों में लगाए रखें। फिर अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें। बाल धोने के लिए आप माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते है। चूंकि लीची एक नेचुरल कंडीशनर है, इसलिए आप कंडीशनर का इस्तेमाल ना भी करेंगे तो चलेगा।
लीची हेयर मास्क लगाने के फायदे :
लीची का हेयर मास्क बालों को आवश्यक विटामिन और मिनरल देते हुए हेयर फॉल की समस्या को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। वहीं कैमिकल और मौसम की मार से होने वाले नुकसान से बचाकर ये मास्क हेयर ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। बालों की लेंथ बढ़ाने के साथ-साथ यह आपके बालों को घना बनाता है। वहीं, अगर आपके बाल पतले है और बहुत ज्यादा टूटते भी है तो लीची में मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों को ना सिर्फ थिकनेस देते है बल्कि बालों के टूटने की समस्या से भी ये मास्क निजात दिला सकता है।
इस तरह हम कह सकते है कि लीची एक प्राकृतिक कंडीशनर है जो आपके बालों को चमकदार और मुलायम बनाने के साथ-साथ उन्हें पोषण भी दे सकता है। तो सप्ताह में एक या दो बार लीची के इस हेयर मास्क को जरूर लगाइए, जो आपके बालों को चमकदार, सेहतमंद और मजबूत तो बनाएगा बल्कि ये हेयर डेमेज को भी रोकेगा।



Click it and Unblock the Notifications
