Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सर्दियों की सर्द हवा से बालों की इस तरह करें देखभाल, मुलायम बालों के लिए अपनाएं ये उपाय
सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा स्किन और बालों के लिए काफी नुकसानकारी होती है। ठंडी हवा से हम स्किन को तो बचा लेते है लेकिन बालों का खास ध्यान नहीं रख पाते है जिसकी वजह से सर्दियों में बाल फ्रिजी और रफ हो जाते है। सर्दियों में बाल काफी रुखें हो जाते है जिससे बालों में डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। चलिए जानते हैं सर्दियों की ठंडी हवा से बालों की देखभाल कैसे की जाएं।

नारियल तेल से मसाज
सर्दियों में स्किन के साथ साथ बालों की देखभाल भी काफी जरुरी होती है। बालों से ही किसी भी इंसान की खूबसूरती आती है। सर्दियों में सिल्की और मुलायम बालों के लिए हफ्ते में एक बार गुनगुने नारियल तेल से बालों की मालिश करें। गुनगुने तेल से बालों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है जिससे बाल हेल्दी बने रहते है।

ज्यादा हेयर वॉश ना करें
सर्दियों की सर्द हवा बालों को रुखा और बेजान बना देती है। रखे और बेजान बाल टूटने लगते है। ऐसे में बालों को रोज धोने से बचना चाहिए। रोजाना बाल धोने से बालों का नेचुरल ऑयल कम हो जाते है जिससे बाल रफ और बेजान नजर आते हैं। हफ्ते में 2 से 3 बार ही हेयर वॉश करना चाहिए।

बालों में लगाएं कंडीशनर
सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल करें। कंडीशनर का इस्तेमाल से बालों में चमक आती है और बाल शाइनी और मुलायम हो जाते है। बालों का रुखापन कम करने के लिए सर्दियों बालों में कंडीशनर जरुर लगाएं।

होममेड हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
बालों की देखभाल के लिए होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। सर्दियों में बालों में डैंड्रफ काफी बढ़ जाता है जिससे बाल रुखे और बेजान हो जाते है। बालों से डैंड्रफ कम करने के लिए बालों में दही और नींबू लगाएं। बालों में दही और नींबू लगाने से बालों से डैंड्रफ हट जाता है। हेयर मास्क बनाने के लिए दही में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों में लगाएं। 15 मिनट तक मसाज करें। 1 घंटे बाद अपने बाल धो लें। हेयर वॉश करने के लिए आप गर्म पानी नहीं बल्कि गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों का रुखापन कम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
