Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हॉट ऑयल मसाज से बालों को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें बालों में गर्म तेल लगाने का सही तरीका
सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए गर्म तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि गर्म तेल से बालों की मालिश करने से बालों की ड्राईनेस कम हो जाती है। क्या सच में गर्म तेल बालों के लिए फायदेमंद है, इस आर्टिकल में हम आपको गर्म तेल लगाने के नुकसान बताएंगे। क्या आप जानते हैं बालों में गर्म तेल लगाने से बालों को नुकसान होता है। बहुत सी महिलाओं को हॉट ऑयल मसाज लेना काफी पसंद है लेकिन हॉट ऑयल मसाज बालों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। चलिए जानते हैं बालों में गर्म तेल लगाने के नुकसान।

डैमेज बाल
बालों में ज्यादा गर्म तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ज्यादा गर्म तेल से बालों की मसाज करने से बाल डैमेज हो सकते हैं। बालों में गर्म तेल लगाने से बाल सफेद भी सकते है साथ ही बालों का झड़ना भी काफी बढ़ जाता है। गर्म तेल का इस्तेमाल करने से बालों की जड़े कमजोर हो जाती है।

एलर्जी
गर्म तेल का इस्तेमाल करने से एलर्जी भी हो सकती हैं। कुछ लोगों को गर्म तेल से एलर्जी हो जाती है। बालों में गर्म तेल लगाने से पहले तेल को टेस्ट करें। कई बार गर्म तेल से मसाज करने से जलन, स्कैल्प में खुजली और स्कैल्प में डैंड्रफ हो सकता है।

डैंड्रफ की समस्या
हॉट ऑयल मसाज करने से स्कैल्प पर काफी बुरा असर पड़ता है। ऑयली बालों में हॉट मसाज काफी नुकसानकारी होता है। स्कैल्प पर गर्म तेल लगाने से खुजली और डैंड्रफ की समस्या काफी बढ़ सकती हैं।

हॉट ऑयल मसाज के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
-बालों में कभी भी गर्म तेल नहीं लगाना चाहिए। बालों में हमेशा गुनगुने तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
-गर्म तेल से बालों की मसाज करने के लिए तेल को गर्म करना पड़ता है। ऐसे में आप केवल उतना ही तेल गर्म करें जितना आप तेल आप बालों में लगा सकें। क्योंकि एक ही तेल को बार बार गर्म करना अच्छा नहीं होता है इससे बाल डैमेज हो सकते है।
- तेल को हल्का गर्म करने के बाद गुनगुना होने तक छोड़ दें। बालों में कभी भी गर्म तेल का इस्तेमाल ना करें।
- गुनगुने तेल से बालों की 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। मालिश के दौरान आप हल्के हाथों का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
