Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
बालों में केराटिन के लिए महंगा केमिकल ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि हेयर केयर रूटीन में शामिल करें ये तरीके
सिल्की और स्ट्रेट बाल किस महिला की चाहत नहीं होती है। सीधे और मुलायम बालों के लिए महिलाएं हेयर केयर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। इन दिनों हेयर केराटिन ट्रीटमेंट महिलाओं को सबसे अधिक आकर्षित कर रहा है। ऑफिस जाने वाली 10 से 6 महिला केराटिन ट्रीटमेंट लें चुकी होती हैं। इस हेयर ट्रीटमेंट में बालों में आर्टिफिशल केराटिन का इस्तेमाल किया जाता है जिससे बाल सिल्की और शाइनी हो जाते है। इस ट्रीटमेंट का सबसे अधिक फायदा यह है कि इस ट्रीटमेंट में बहुत कम केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जिससे बालों को नुकसान नहीं होता है।

केराटिन ट्रीटमेंट में बालों को प्रोटीन दिया जाता है जिससे बाल ग्लॉसी हो जाते हैं। यह महंगा हेयर केयर ट्रीटमेंट हर किसी के बजट में नहीं होता है। बालों को केराटिन देने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप हेल्दी डाइट की मदद से बालों को नेचुरल केराटिन दें सकते हैं। मजबूत और घने बालों के लिए जड़ों का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। घने और मुलायम बालों के लिए आप इन तरीके से बालों में कोराटिन बढ़ा सकते हैं।

क्या है केराटिन
केराटिन नेचुरल प्रोटीन होता है जो कि बालों, स्किन और नाखून की सबसे ऊपरी परत का निर्माण करता है। बालों के विकास के लिए केराटिन बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। केराटिन की कमी से बाल कमजोर हो जाते है जिसकी वजह से बाल झड़ने लग जाते हैं। कोराटिन बालों की जड़ो को मजबूत करता है जिससे बाल घने और शाइनी नजर आते हैं। बालों में केराटिन की कमी को पूरा करने के लिए इन तरीका को इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेल्दी डाइट
बालों को केराटिन देने के लिए हेयर ट्रीटमेंट की जरुरत नहीं है आप हेल्दी डाइट की मदद से भी बालों को केराटिन दें सकते हैं। आप डाइट में जिंक, विटामिन ए, बायोटिन, विटामिन सी का सेवन करें। प्याज, अंडा, लहसुन और सालमन का सेवन करने से बालों में नेचुरल प्रोटीन बढ़ेगा। बालों में केराटिन बढ़ाने के लिए आप डाइट में शकरकंद, पालक और गाजर का भी सेवन कर सकते हैं।

हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल ना करें
हीटिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बालों का केराटिन कम हो जाता है जिससे बालों की नेचुरल चमक कम हो जाता है, साथ ही बाल ड्राई और रफ हो जाते हैं। बालों की नेचुरल चमक बनाएं रखने के लिए बालों में कम से कम हीटिंग टूल का इस्तेमाल करें। बालों में ब्लीच का इस्तेमाल ना करें ब्लीच का इस्तेमाल करने से बाल डैमेज हो जाते है साथ ही ब्लीच में मौजूद केमिकल बालों के केराटिन फाइबर को डैमेज करता है। बालों की देखभाल के लिए बालों में विटामिन ई कैप्सूल और ऑयल का इस्तेमाल करें।

केराटिन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें
बालों की देखभाल के लिए केराटिन युक्त शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। केराटिन युक्त प्रोडक्ट का यूज करने से बालों में प्रोटीन बढ़ता है। हफ्ते में दो बार केराटिन युक्त शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और सिल्की रहते हैं। केराटिन युक्त हेयर केयर प्रोडक्ट बालों क नरिश करने में मदद करता है।
मछली, अंडा, नट्स और फल का सेवन करने से बाल नहीं झड़ते हैं। बालों को मजबूत करने के लिए डाइट में ओमेगा 3 और विटामिन डी को शामिल करें।
बालों को मजबूत करने के लिए डाइट में हरी सब्जियां जैसे पालक, मैथी और बीन्स का सेवन करें। हरी सब्जियों के साथ साथ विटामिन सी का सेवन करें। विटामिन सी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
हेयर केराटिन ट्रीटमेंट के बाद एक्सपर्ट हेयर केराटिन शैंपू, कंडीशनर का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में केराटिन ट्रीटमेंट के बाद आप भी एक्सपर्ट द्वारा बताए गए प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें। अगर आप ट्रीटमेंट वाला प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करते है तो बालों का झड़ना काफी बढ़ सकता है।
केराटिन ट्रीटमेंट काफी महंगा ट्रीटमेंट है। केराटिन ट्रीटमेंट का असर बालों में 3 से 6 महीने तक रहता है।
बालों में प्रोटीन देने के लिए आप हेल्दी डाइट का सेवन कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में मेथी, पालक, गाजर, स्प्राउट, बीन्स और अंडा शामिल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
