Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
फेस्टिव सीजन में सिल्की और शाइनी बालों के लिए इस्तेमाल करें ग्लिसरीन
प्रदूषण और बिजी लाइफस्टाइल की वजह से बालों के टूटने और झड़ने से बहुत सारे लोग परेशान हैं। प्रदूषण की वजह से महिलाओं के बाल रुखे और बेजान हो गए हैं। सिल्की और मुलायम बालों के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं लेकिन इसके बाद भी बालों पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है।

वहीं सर्दियों के मौसम में बाल पहले से भी ज्यादा रुखे और बेजान हो जाता हैं। अगर आप रुखे बालों से परेशान है तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए ग्लिसरीन काफी असरदार है। तो चलिए जानें इसे लगाने का सही तरीका।

ग्लिसरीन त्वचा की नमी को बनाए रखता है
ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से स्किन मुलायम होती हैं। ऐसे में आप सर्दियों में त्वचा को नर्म और मुलायम करने के लिए ग्लिसरीन का यूज कर सकती हैं। ग्लिसरीन त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है।

फ्रिजी बालों को बनाएं सिल्की
ग्लिसरीन बालों की देखभाल के लिए बहुत ही लाभकारी होता है अगर आप बाल फ्रिजी और रुखे है तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्लिसरीन रुखे और बेजान बालों को सिल्की बना देता है। साथ ही ग्लिसरीन टूटते बालों को रोकने में भी मदद करता है। डैंड्रफ दूर करने के लिए भी ग्लिसरीन काफी असरदार है।

ग्लिसरीन का कंडीशनर की तरह करें इस्तेमाल
ग्लिसरीन स्कैल्प को हाइड्रेट करने के साथ बालों की जड़ो को मजबूत करता है। ग्लिसरीन का यूज आप कंडीशनर के तौर पर भी कर सकते हैं। ग्लिसरीन का कंडीशनर लगाने से बालों का रुखापन कम होता है। ग्लिसरीन का कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करने के लिए आप हेयर वॉश करने के बाद ग्लिसरीन की कुछ बूंद नींबू के रस के साथ मिलाकर बालों में लगा लें। 10 मिनट बाद साफ पानी से अपने बाल धो लें। इससे आपके बाल मुलायम और शाइनी हो जाएंगे।

दो मुंहे बालों से छुटकारा
ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर डैंड्रफ और दो मुंहे बालों से छुटकारा पाया जा कता है। डैंड्रफ के लिए ग्लिसरीन में कुछ बूंदे गुलाबजल की मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। वहीं बालों में ग्लिसरीन लगाएं। कुछ दिनों बाद आपको असर दिखने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
