Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
बालों की ड्राईनेस कम करने के लिए हेयर टाइप के अनुसार चुनें कंडीशनर, पाएं सिल्की हेयर
बालों की देखभाल के लिए लड़कियां हेयर वॉश के बाद हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं। महिलाएं कंडीशनर का इस्तेमाल करते समय ज्यादा सोचती नहीं हैं। अक्सर महिलाएं शैंपू की रेंज वाले कंडीशनर का यूज करती हैं। बता दें कि शैंपू हमेशा ही स्कैल्प के अनुसार चुनना चाहिए। वहीं कंडीशन का चयन बालों के अनुसार करना चाहिए।

जैसे अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है लेकिन आपके बाल छूने पर ड्राई और बेजान लगते है तो आपको ऐसा कंडीशनर लेना चाहिए जो आपके बालों को मॉइश्चर करें। जिससे आपके बालों की ड्राईनेस कम हो जाए। सही कंडीशनर का इस्तेमाल कर बालों की चमक को बढ़ाया जा सकता है। सिल्की बालों के लिए आप अपने हेयर टाइप के अनुसार कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

ऑयली हेयर
जिनके बाल ऑयली और उलझे रहते हैं। उन्हें बालों में ज्यादा कंडीशनर नहीं लगाना चाहिए हफ्ते में एक बार ही कंडीशनर का इस्तेमाल करें। अगर कंडीशनर लगाने के बाद भी आपके बाल चिपचिपे है, तो आप गलत कंडीशनर का इस्तेमाल किया है। ऑयली हेयर वाले मॉइश्चराइजिंग वाले कंडीशनर का यूज ना करें। ऑयली हेयर वाले बैलेंसिंग वाले कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

ड्राई हेयर
अगर आपके बाल ड्राई और बेजान है तो इसका मतलब आपके बालों को मॉइश्चर की जरुरत है। बालों की ड्राईनेस को कम करने के लिए मॉइश्चराइजिंग, हाइड्रेटिंग वाले कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे आपको बालों की ड्राईनेस कम होगी। आप महीने में एक बार डीप कंडीशनिंग सेशंस भी ले सकती हैं इससे बालों की ड्राईनेस को रोका जा सकता है।

डैमेज और फ्रिजी बाल
महिलाएं डैमेज और फ्रिजी बालों से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी डैमेज और फ्रिजी बाल से परेशान है तो आप अपने बालों की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर वाले कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा नारियल तेल से अपने बालों की मसाज करें। इससे डैमेज ठीक हो जाएंगे।

हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करने का सही तरीका
कंडीशनर का इस्तेमाल हेयर वॉश करने के बाद ही करें। कंडीशनर लगाने के 1 मिनट बाद साफ पानी से हेयर वॉश करें। कंडीशनर का इस्तेमाल बालों के बीच की लंबाई से लेकर एंड तक लगाएं। कंडीशनर का इस्तेमाल स्कैल्प पर कभी ना करें। हमेशा बालों के ऊपर ही कंडीशनर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
