Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
बाउंसी हेयरस्टाइल के लिए पतले बालों में बनाएं क्रिस-क्रॉस पोनीटेल, ये रहें स्टेप बाय स्टेप गाइड
साल 2022 की शुरुआत में पोनीटेल का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस हर तरह के आउटफिट के साथ पोनीटेल हेयरस्टाइल कैरी करना पसंद कर रही हैं। बी टाउन के इस ट्रेंड को देख कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले इस साल 2022 में पोनीटेल ट्रेंड रहने वाला है। पोनीटेल में भी कई तरह की पोनीटेल हेयरस्टाइल है जैसे मेसी पोनीटेल, लो पोनीटेल, क्रिस क्रॉस पोनीटेल। ऑफिस जाने वाली महिलाओं को क्रिस क्रॉस पोनीटेल ने काफी आकर्षित किया है।

बता दें कि इस पोनीटेल को आप किसी भी मौके पर कैरी कर सकते हैं। कॉकटेल पार्टी हो या फिर घर में पूजा हो। क्रिस क्रॉस पोनीटेल को आप कैजुअल आउटफिट से लेकर इंडियन आउटफिट के साथ कैरी कर सकते हैं। क्रिस क्रॉस पोनीटेल पतले बालों के लिए काफी अच्छी है क्योंकि क्रिस क्रॉस पोनीटेल से बाल घने नजर आते हैं। क्रिस क्रॉस पोनीटेल हेयर स्टाइल को घर पर आप खुद से बना सकते हैं। जी हां क्रिस कॉस पोनीटेल को 10 मिनट में बनाया जा सकता है। इस हेयरस्टाइल को बनाना बिल्कुल भी मुश्किल का काम नहीं है। चलिए जानते हैं हेयर बनाने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड।

क्रिस क्रॉस पोनीटेल
स्टेप 01- किसी भी हेयरस्टाइल को बनाने से पहले अपने बालों को सुलझा कर हेयर सीरम लगाएं। पोनीटेल बनाने के लिए बालों को तीन सेक्शन में बाट लें। इसके बाद कान के दोनों साइड से एक सेक्शन लें जो कि गर्दन तक जाए। इसके बाद बीच का एक बड़ा सेक्शन लें और उसकी पोनीटेल बना लें। पोनीटेल को अच्छे से सेट कर लें।
स्टेप 02- पोनीटेल बनाने के बाद साइड सेक्शन को तीन हिस्सों में बांट लें। 3 सेक्शन में बालों को बाटने के बाद सामने से दाएं भाग को लें और पोनीटेल के ऊपर रखें और दाएं साइड में बॉबी पिन से बालों को सिक्योर करें। इसके बाद बाएं सेक्शन से क्रॉस करके बालों को ऊपर रख दें। अपने बालों को हेयर टाई करके क्रॉस पैटर्न बनाएं।

स्टेप 03- बचे हुए बाकी बालों को सेक्शन में कम्बाइन करके जोड़ लें। इसके बाद हेयर टाई के नीचे बॉबी पिन लगा लें। इसके बाद दूसरे साइड के बाल को भी इसी तरह सेट कर लें।
स्टेप 04- बालों को सेट करने से पहले बालों को पीछे से ट्विस्ट कर लें। इससे बालों को ज्यादा अच्छा लुक मिलेगा। आप इस हेयरस्टाइल को एक बार ट्राई करके देखें।



Click it and Unblock the Notifications
